5 Dariya News

ब्राजील में पुलिस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो 20-Nov-2016

ब्राजील के तटीय शहर रियो डी जनेरियो में नशीले पदार्थो के अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना पुलिस और मादक पदार्थो के तस्करों के बीच मुठभेड़ के बाद सिउडाड डी डियॉस के पास हुई। दुर्घटना के समय सैन्य पुलिस हेलीकॉप्टर आपातकाल लैंडिंग करने का प्रयास कर रहा था।