5 Dariya News

करगिल में पारा शून्य से 9.2 डिग्री नीचे

5 Dariya News

श्रीनगर/जम्मू 18-Nov-2016

जम्मू एवं कश्मीर के करगिल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह गुरुवार रात राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीनगर में रात का तापमान गुरुवार को दर्ज हुए तापमान के मुकाबले बेहतर रहा।मौसम विभाग अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में मौसम ठंडा और शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "करगिल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया। यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।"वहीं नजदीकी शहर लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को यह शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"वहीं, जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और माता वैष्णो देवी के स्थान कटरा में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू क्षेत्र के बटोट में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, बनिहाल में 4.5 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।अधिकारी ने कहा, "मौजूदा शीतलहर अगले 48 घंटे तक जारी रहने और इसके चलते रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।"