5 Dariya News

युनिवर्सल गु्रप में प्लेसमेंट ड्राईव दौरान १८ विद्यार्थियों की २.८० लाख तक के पैकेज पर चयन

कैंपस प्लेसमेंट सफलता की पहली सीढ़ी, परंतु तरक्की के लिए सख्त मेहनत जरूरी: चेयरमैन गुरप्रीत सिंह

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 18-Nov-2016

युनिवर्सल गु्रप आफ इंस्टीट्यूटस में मशहूर अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ऐजल ब्रोकिंग  द्वारा एम बी ए, बी बी ए और बी काम विद्यार्थियों के लिए कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राईव में 78 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्लेसमेंट ड्राईव दौरान कंपनी के डिप्टी एच आर मैनेजर मीनू अरोड़ा ने कंपनी के मनोरथ व भविष्य की योजनाओं संबंधी जानकारी छात्रों के साथ शेयर की। इसके बाद गु्रप डिसकशन, लिखित टेस्ट व इंटरव्यू से बाद शार्ट लिस्ट  78 उम्मीदवारों में से  कुल १८  प्रत्याशियों का चयन २.८० लाख के पैकेज पर किया गया।इस अवसर पर युनिवर्सल गु्रप के चेयरमैन डा गुरप्रीत सिंह ने चुने गए प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहली नौकरी उनके लिए छात्र जीवन से प्रोफेशनल जीवन में पहला कदम है और अपने अच्छे कैरियर के लिए वे अपनी पहली नौकरी को दिलो जान से व पूरी लगन व ईमानारी से करें। उन्होंने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि सफल जीवन के लिए कोई शार्टकट नहीं है, इसलिए अगर वे जीवन में एक सफल इंसान बनना चाहते हैं तो ईमानदारी व सख्त मेहनत से दिए गए काम को पूरी निष्ठा से निभाएं।