गढ़वाल सभा खरड़ द्वारा गढ़उत्सव-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
5 Dariya News
खरड़ 12-Nov-2016
आज गढ़वाल सभा खरड़ (रजि.) द्वारा उत्तराखंड दिवस के उपलक्ष में हौली वंडर स्मार्ट स्कूल खरड़ में 'गढ़उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय स. जगमोहन सिंह कंग, विधायक खरड़ की अनुपस्तिथि में उनके सुपुत्र यादविंदर सिंह कंग द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मांगल गीत "देणा हुएआ भूमि का भुम्याला हे देणा हुएया पंचनाम देवा हे" के साथ सांस्कृतिक कला मंडली देहरादून द्वारा की गई। लगभग 350 से अधिक संख्या में पहुचे बच्चों, बुजर्गों , महिलाओं एवं पुरुषों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नंदा देवी राजजात यात्रा, गढ़वाली लोक नृत्य, जोनसारी लोक नृत्य, थडिया और चोफ्ला की प्रस्तुति कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही। सभा के सक्रिय सदस्य एवं गायक वीरेंदर सिंह चौहान की प्रस्तुति गढ़वाली लोकगीत 'ग़ोरी ग़ोरी मुखड़ी मा त्यारु कालू कालू तिल ने दर्शकों को नाचने के लिए विवश कर दिया। नन्हें बच्चों अंशिका, मान्या, वृंदा एवं तनिष्क द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवम गाने को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का एक और मुख्य आकर्षण सभा के सभी सदस्यों का लक्की ड्रॉ में शामिल होना रहा जिसका सभी लोग बेशब्री से इंतजार कर रहे थे । ड्रॉ का प्रथम प्रुस्कार माइक्रो ओवन श्री शम्भू सिंह बिष्ट के नाम रहा , दूसरा और तीसरा प्रुस्कार क्रमश: केसर सिंह बिष्ट और जीतेन्द्र सिंह नेगी के नाम रहा ।