शिक्षा मंत्री द्वारा विभाग में तबादलों पर संपूर्ण रोक
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 06-Nov-2013
पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने स्कूलों में तैनात अध्यापकों की बदलियों पर 31 मार्च, 2014 तक संपूर्ण रोक लगा दी है। इस संबंधी शिक्षा मंत्री ने समूह जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिये है कि वह स्कूलों में तैनात अध्यापकों की मौजूदा स्थिति संबंधी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके स्कूलों में तैनात अध्यापकों का रिकार्ड भेजें ताकि भविष्य में स्कूलों में अध्यापकों की कमी को पूरा किया जा सके।