5 Dariya News

डोनाल्ड ट्रम्प के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की : बराक ओबामा

5 Dariya News

वाशिंगटन 11-Nov-2016

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बताया है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद व्हाइट हाउस में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ पहली मुलाकात में कई मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की है। ओबामा ने गुरुवार को हुई मुलाकात के बारे में कहा, "मेरी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि अगले दो महीने में सत्ता का हस्तांतरण सहज हो।" उन्होंने कहा कि अगर ट्रम्प सफल होंगे तो देश सफल होगा।चुनाव के दौरान अमेरिकी समाज में कई मुद्दों पर मतभेद सामने आने पर ओबामा ने कहा, "हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि पार्टी और राजनीतिक वरीयताओं की परवाह किए बिना सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सब एक साथ आएं।"ट्रम्प ने कहा कि ओबामा के साथ बातचीत उम्मीद से अधिक लंबी चली। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। ट्रम्प ने भविष्य में ओबामा के साथ काम करने में दिलचस्पी दिखाई।