आशमा इंटरनेशनल स्कूल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 11-Nov-2016
आशमा इंटरनेशनल स्कूल, सैक्टर 70 की मैनेजमेंट की तरफ से बीते दिनों खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करन वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एंजेलप्रीत कौर क्लास चौथी और हकीरतप्रीत कौर यू के जी और धनंतर सिंह क्लास दसवीं को बीते दिनों हुई कराटे चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करन के लिए सम्मानित किया गया। काबिलेगौर है कि बीते दिन चण्डीगढ़ में हुई कराटे चैंपियनशिप में एंजेलप्रीत कौर और हरकीरत ने क्रमवार सोने और चाँदी का तमगा हासिल किया था। इस के इलावा मोहाली में हुई एथलेटिक चैंपियनशिप में धन वीर सिंह ने शाटपुट्ट में जिले भर में तीसरा स्थान हासिल किया था।इस मौके पर आशमा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर जे एस केसर ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों व अन्य गतीविधियों में जीत व हार न होकर अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानना होता है। परंतु अगर जीत हमारे कदम चूमती है तो उसके लिए खुशी व उत्साह होना जरूरी है। इस खुशी को बांटते हुए मैनेजमेंट द्वारा विजयी छात्रों को सम्मानित किया गया ताकि वे प्रेरित होकर और बढिय़ा प्रदर्शन करें।स्कूल के प्रिंसिपल अमरप्रीत कौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बेशक आज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी इन छात्रों को देखते हुए महसूस हो रहा है कि भारत को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए हमारी युवा पीढ़ी पूरी तरह एक्टिव है और अपनी मेहनत से ही भारत को विकसित देशों की कतार में खड़ा कर देंग। उन्होंने छात्रों को भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।