5 Dariya News

बठिंडा हवाई अड्डे का उद्घाटन 4 दिस बर को- हरसिमरत कौर बादल

28 करोड़ की लागत से बनने वाले पार्किंग कॉ प्लेक्स का नींव पत्थर

5 Dariya News

बठिंडा 08-Nov-2016

केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज यहां विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शुरूआत करते कहा कि बठिंडा हवाई अड्डे का उद्घाटन 4 दिस बर को किया जाएगा। स्थानीय माल रोड पर 28 करोड़ रूपए से बनने वाले पार्किंग कॉ पलैक्स का नीव पत्थर रखने उपरांत पत्रकारों  से बातचीत करते श्रीमती बादल ने कहा कि बठिंडा हवाई अड्डे पर पहली उड़ान 4 दिस बर को शुरू होने जा रही है जिस संबंधी एयर लाईन तथा अन्य अथॉरिटीयों के साथ अंतिम विचार-चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बठिंडा एयर पोर्ट पंजाब के विकास में नया मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बठिंडा एयर पोर्ट के बाद आल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साईसिज का भी शीघ्र नींव पत्थर रखा जाएगा।इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने पार्किंग कॉ पलैक्स के निर्माण का नींव पत्थर रखते कहा िक 2808.65 लाख की लागत से बनने वाले इस कॉ पलैक्स की 18 महीनों में निर्माण स पूर्ण होने उपरांत बठिंडा तथा मंडियां के नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।  

उन्होंने कहा कि यह कॉ पलैक्स अवश्यक प्रारिभक सुविधाओं से लैस होगा।केन्द्रीय मंत्री ने गोनियाणा रोड व सरहिंद कैनाल पर  बनने वाले 4.5 एम एल डी समर्था वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कर नींव पत्थर रखते कहा कि 45 करोड़ की लागत से े12 माह में बनने वाले इस प्रोजैक्ट के स पूर्ण होने के साथ आदर्श नगर, कोठे सुच्चा सिंह, करतार कालोनी, मंदिर कालोनी, विश्वास नगर, खेता सिंह बस्ती आदि क्षेत्रों के 25000 से अधिक लोगों को सीवरेज सुविधाओं का बड़ा लाभ होगा। कैनाल कालोनी में आदर्श स्कूल समीप 40.15 करोड़ रूपए की लागत से स पूर्ण हुए सीवरेज कार्यों का उद्घाटन करते श्रीमती बादल ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के साथ रेलवे लाईनों के पार के क्षेत्र, परस राम नगर, संगुआणा बस्ती, लाल सिंह बस्ती, सुरखपीर रोड, मुलतानियां रोड, जोगी नगर, अमरपुरा बसती, गोपाल नगर आदि क्षेत्रों को आधुनिक सीवरेज सुविधाएं मिलेंगी। नन्ही छां मुहिम तहत गांव ढेलवां और बठिंडा के माडल टाऊन फेज़ 1 में हुए कार्यक्रमों दौरान केन्द्रीय मंत्री ने 250 से अधिक सिलाई मशीनें वितरित की।इस मौके अन्यों के अतिरिक्त विधायक श्री सरूप चंद सिंगला, मेयर श्री बलवंत राये नाथ, सीनियर डिप्टी मेयर श्री तरसेम गोयल, डिप्टी मेयर श्रीमती गुरविंदर कौर मांगट आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।