5 Dariya News

नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मुलाकात की

5 Dariya News

नई दिल्ली 07-Nov-2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से औपचारिक रूप से मुलाकात की। यह मुलाकात दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय वार्ता से पहले हुई है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, "दोनों देश इतिहास और उज्जवल भविष्य की संभावनाओं से जुड़े हुए हैं। नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मुलाकात की।"स्वरूप ने एक अन्य ट्वीट में हैदराबाद हाउस के लॉन में टहलते हुए दोनों नेताओं की तस्वीर साझा की। इससे पहले सोमवार को मोदी और मे ने भारत, ब्रिटेन टेक सम्मेलन को संबोधित किया था।थेरेसा मे के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।