5 Dariya News

कबड्डी को ओलम्पिक खेलों तक पहुँचाना मुख्य लक्ष्य : सुखदेव सिंह ढींडसा

मूणक निवासी भारतीय खिलाड़ी गुलजारी मूणक का विशेष सम्मान, मूणक के खचाखच भरे स्टेडियम ने दर्शकों के रिकार्ड तोड़े

5 Dariya News

मूणक ( संगरूर) 07-Nov-2016

आज छटे विश्व कप कबड्डी- 2016 के पांचवे दिन मूणक में खेले मैचों दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राज्य सभा सदस्य और पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन के प्रधान स. सुखदेव सिंह ढींडसा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि  मूणक निवासियों की मांग पर पहली बार विश्व कप के मैच खेले गए जिसके लिए वे मुख्य मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्य मंत्री स. सुखबीर सिंह बादल का विशेष रूप से धन्यवाद करते हैं।स. ढींडसा ने कहा की पंजाब सरकार के प्रयत्नों के चलते पंजाबियों का मातृ खेल कबड्डी पंजाब की धरती से उठ कर दुनिया के कोने कोने में पहुंच गई। विश्व कप में हर महाद्वीप से टीम खेलने आई है। 14 मुल्कों की टीमों की सम्मिलित करने के साथ ही कबड्डी ने ओलम्पिक खेलों में शामिल होने का दावा पेश किया है और पंजाब सरकार का लक्ष्य कबड्डी को ओलम्पिक खेलों में शामिल करवाना है।

इस अवसर पर भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी और मूणक के स्थानीय निवासी स. गुलजार सिंह मूणक का पंजाब सरकार की तरफ से स. ढींडसा ने विशेष सम्मान किया। आज के  मैचों की खासियत यह रही है की स्टेडियम खचाखच भरा रहा। आज के दर्शकों के लाजवाब सैलाब के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। स्टेडियम में दर्शक  क्षमता से अधिक बैठे थे और जिन दर्शकों को सीट नहीं मिली, वे स्टेडियम के बाहर खड़े ट्रकों पर चढ़ कर मैच देखते रहे। आज के मैचों के लिए पूर्व सैनिकों के बैठने के लिए विशेष तौर पर ब्लाक बनाया गया और पूर्व सैनिकों ने पूरा दिन विशेष ब्लाक में बैठ कर मैचों का आनंद लिया। संगरूर जिले में ही जनमे पले बड़े हुए  प्रसिद्ध पंजाबी गायक पम्मी बाई ने अपने सदाबहार गीतों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।