कश्मीरी अलगाववादी नेताओं ने मुलाकात की
5 Dariya News
श्रीनगर 06-Nov-2016
कश्मीरी अलगाववादी नेताओं ने रविवार को यहां मुलाकात की। जानकार सूत्रों ने कहा है कि वे विरोध प्रदर्शन के अपने अगले कार्यक्रम में शिक्षा, परिवहन और व्यापार को राहत देने का निर्णय ले सकते हैं। मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद यासीन मलिक ने हुर्रियत के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के निवास पर मुलाकात की।अधिकारियों ने गत दो नवम्बर को अलगाववादी नेता मीवाइज फारूक को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं देकर नेताओं के बीच इसी तरह की मुलाकात विफल कर दी थी।अलगाववादी सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि तीनों नेता मौजूदा विरोध प्रदर्शन और बंद से संबंधित रणनीति पर चर्चा करेंगे। बंद के कारण करीब चार महीने से घाटी में जनजीवन पंगु बन हुआ है।अलगाववादी हर सप्ताह विरोध कार्यक्रम जारी कर रहे हैं और लोगों से घाटी में बंद जारी रखने को कह रहे हैं।