5 Dariya News

एलसीईटी द्वारा विश्व स्तर पर भाईचारे में आ रहे बदलाव पर चर्चा के लिए सैमिनार का आयोजन

भारतीय राजदूत दीपक वोहरा ने विश्व भर के देशों की नीतियों में आ रहे बदलावों पर की चर्चा

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना 05-Nov-2016

लुधियाना कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलाजी, कटानी कलां में विश्व स्तर पर भाईचारे में आ रहे बदलावों व विश्व मंडी में व्यापार के बदल रहे तरीकों संबंधी जानकारी देने के लिए सैमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय राजदूत व एडिशनल सचिव विदेश मामले दीपक वोहरा ने खास तौर पर हाजिर होकर छात्रों के साथ कीमती जानकारी शेयर की। काबिलेजिक्र है कि दीपक वोहरा भारत के उन मशहूर कूटनीतकों में से एक माने जाते हैं जो विश्व स्तर पर भारती पालिसी तैयार करते हैं। इस समय दीपक वोहरा लीसोथो व ज्ञिनी बिसाउ देशों के प्रधान मंत्री के मुख्य सलाहकार हैं।दीपक वोहरा ने विश्व स्तर पर आ रहे बदलावों संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि भारत चीन व रूस ऐशियाई क्षेत्र में राजनीतिक, वित्त, सामाजिक तकनीकि व मिल्ट्री ताकत में उभर कर सामने आ रहा है और विश्व स्तर पर एक मजबूत अर्थव्यवस्था के तौर पर जाना जाता है। 

अगर भारत की बात करें तो भारत की युवा पीढ़ी जो कि भारतीय आबादी का बड़ा हिस्सा है, भारत को विश्व स्तर पर एक महाशक्ति बनाने के काबिल है। इसके साथ ही दीपक वोहरा ने छात्रों के साथ भारत को आत्म निर्भर देश बनाने के लिए आने वाली मुश्किलों व रणनीति संबंधी विस्तारपूर्वक चर्चा की। दीपक वोहरा ने छात्रों को एक सफल इंसान के तौर पर कामयाब होने के लिए एबीसीडी नियम यानि एटीट्यूड, बिहेवियर, कंपीटेंस व डेकोरम पर चलाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर एलसीईटी के चेयरमैन वियज गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत व चीन दक्षिणी ऐशियाई देश 2050 तक विश्व की आधी जनसंख्या की जरुरतों को पूरा करने के लिए पैदावार के काबिल हो जाएंगे। इस अवसर पर डा जे एस जौहल, डायरेक्टर एलसीईटी, डा पवन कुमार प्रिंसीपल एलसीईटी ने इस अवसर पर भारत के मौजूदा आर्थिक विकास व विदेश नीति संबंधी जानकारी शेयर की।