5 Dariya News

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बच्चों को किताबों से जोडऩे के उद्देश्य से जागरुकता सप्ताह मनाया

19 बार राष्ट्रीय अवार्डी देविका रंगा चारी ने छात्रों के साथ किया विचार विमर्श

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 05-Nov-2016

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बच्चों को किताबों से जोडऩे व ज्ञान में वृद्धि करने के उद्देश्य से स्कूल में विश्व भर की किताबों की जानकारी देने के लिए जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को पुस्तकें पढऩे व आनलाइन ई बुक दोनों की जानकारी देते हुए विभिन्न विषयों से जुड़ी पुस्तकों की जानकारी दी गई। जबकि बच्चों के सिलेबस से जुड़ी पुस्तकों को इस अभियान में नहीं जोड़ा गया। इस दौरान बच्चों की आयु अनुसार उनकी रुचि वाली पुस्तकों की जानकारी भी दी गई। अंतिम दिन 19 बार राष्ट्रीय अवार्ड हासिल कर चुकी मशहूर लेखिका देविका रंगा चारी ने छात्रों के साथ विचार विमर्श किया। काबिलेजिक्र है कि देविका बच्चों के लिए कहानियों की पुस्तकें लिखतीं हैं और उनकी ग्रोईंग अप पुस्तक चिलर्डन बुक ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड आफ बुक्स में भी नामजद की जा चुकी है। 

इस अवसर पर देविका ने छात्रों के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि पुस्तकों का ज्ञान ऐसा पुल है जो इतिहास को भविष्य की जानकारी व तजुर्बे से जोड़ता है। देविका ने छात्रों को पुस्तकों के साथ जुडऩे के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अगर वे एक सफल इंसान बनना चाहते हैं तो पुस्तकें उनकी सच्ची दोस्त बनकर उनका मार्गदर्शक बन सकतीं हैं।स्कूल के प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण ने देविका रंगा चारी का अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि बेशक आज के तेज समय में लोगों का पुस्तकों के प्रति प्रेम कम हो रहा है परंतु फिर भी पुस्तकें पीढ़ी दर पीढ़ी जानकारी का स्र्वोत्तम तरीका हैं। उन्होंने छात्रों को अधिक से अधिक पुस्तकें पढऩे के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हालांकि व्यसत्ता भरा जीवन उन्हें पुस्तकों से दूर करेगा परंतु पुस्तकें उन्हें जानकारी का खजाना प्रदान करते हुए एक बेहतरीन जीवन से जोडऩे का रास्ता भी खोलती हैं। इस अवसर पर देविका ने छात्रों के साथ पुस्तक लिखने के नुक्ते भी शेयर किए।