एबीवीपी ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की
5 Dariya News
नई दिल्ली 04-Nov-2016
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में उनके संबोधन को अवसरवादी और राजनीति से प्रेरित बताया। जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व संयुक्त सचिव और एबीवीपी के नेता सौरभ शर्मा ने एक बयान में कहा,"केजरीवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें राजनीति का बहुत कम ज्ञान है, क्योंकि उन्होंने तथ्यों को जाने बगैर भाजपा, एबीवीपी और दिल्ली पुलिस पर हमला किया।"शर्मा ने केजरीवाल को संयम बरतने की सलाह दी और कहा कि वह यह कह कर आग न भड़काएं कि "यदि नजीब (अहमद) लौटना भी चाहे तो नहीं लौट पाएंगे, क्योंकि वह इस तरह की राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे।"
केजरीवाल ने गुरुवार को अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया था कि वह हिंदुओं और मुसलमानों के कल्याण के साथ छल कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा था,"भाजपा को हिंदू या मुसलमानों की कोई परवाह नहीं है। इन्हें सिर्फ सत्ता और संपदा की परवाह है, और जरूरत पड़ने पर इस पार्टी के लोग अपने लोगों को ही धोखा दे सकते हैं।" केजरीवाल ने लापता छात्र के लिए जेएनयू छात्रों से इंडिया गेट पर बैठने का आग्रह किया और पूरे देश से अपील की कि वे इस लापता छात्र के लिए लड़ाई से खुद को जोड़ें।उल्लेखनीय है कि एम.एससी बायोटेक्न ॉलॉजी के विद्यार्थी अहमद 14-15 अक्टूबर की रात से लापता हैं। कथित तौर पर एबीवीपी के लगभग 20 विद्यार्थियों के समूह ने उनकी पिटाई की थी।