5 Dariya News

नशों के विरुद्ध मेरी आवाज को दबा नहीं सकते मजीठिया और बादल- अरविन्द केजरीवाल

32 साल बाद भी इन्साफ के लिए भटक रहे हैं 1984 सिक्ख कत्लेआम के पीडि़त

5 Dariya News

चंडीगढ़/अमृतसर 01-Nov-2016

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल के साले और कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया समेत समूची बादल सरकार को ललकारते हुए कहा कि पंजाब की नौजवानी को नशों के दलदल में धकेलने वाले इन गुनाहगारों के खिलाफ मेरी और आम आदमी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।बिक्रम सिंह मजीठिया को नशे का व्यापारी कहने के मुद्दे पर बिक्रम मजीठिया की ओर से दर्ज किए मानहानि के मामले में अमृतसर पहुंचे अरविन्द केजरीवाल ने अदालत की सुनवाई के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि पंजाब का बच्चा-बच्चा जानता है कि बिक्रम सिंह मजीठिया नशा तस्करों का सरगना है। केजरीवाल ने कहा कि वह भी बार-बार कहते हैं कि बिक्रम सिंह मजीठिया नशे का धंधा करता है, परन्तु बिक्रम सिंह मजीठिया और बादल परिवार अपने विरुद्ध उठी इस आवाज को दबाने और आम लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु हम डरने वाले नहीं हैं। नशे के इन व्यापारियों के खिलाफ हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक नशे के यह सौदागर जेल में नहीं जाते।

अरविन्द केजरीवाल ने मजीठिया को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि आज मजीठिया और सत्ताधारी बादल परिवार के पास तीन महीने बचते हैं। इन तीन महीनों में यदि मजीठिया और बादल परिवार में दम है तो वह मुझे (अरविन्द केजरीवाल) गिरफ्तार कर लें, अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि तीन महीने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और मैं इनको पकड़ कर जेल में फेकूंगा। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि लगभग तीन महीने पहले भी मैंने मजीठिया को यही चुनौती दी थी कि या तो वह अपनी सरकार के होते-होते मुझे गिरफ्तार कर ले, नहीं तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले बिक्रम सिंह मजीठिया को पकड़ कर मैं जेल में फेंकूंगा। इस मौके अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर बरसते कहा कि बादल-कैप्टन एक-दूसरे को बचाने में लगे हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के केस चल रहे थे, जिनको बादलों ने वापिस ले लिया। सारा पंजाब देख रहा है कि बादल और कैप्टन आपस में मिले हुए हैं एक दूसरे को बचा रहे हैं व कालिन चिट्ट बांट रहे हैं। 

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए यह चुनाव भी एक-दूसरे के साथ मिल कर लड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने नशे के धंधे में शामिल बिक्रम सिंह मजीठिया को भी कालिन चिट्टें बांटी हैं, जिस कारण मजीठिया सीबीआई की जांच से बच गया।अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इस समय सिर्फ आम आदमी पार्टी है, जो पंजाब के हितों के लिए इन लुटेरों के विरुद्ध लड़ रही है। 1984 सिक्ख कत्लेआम की 32वीं बरसी के मौके भरे मन से बोलते अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आज 32 सालों के बाद भी पीडितों को इन्साफ नहीं मिला। सभी जानते हैं कि सज्जण कुमार, कमल नाथ और जगदीश टायटलर जैसे आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरप्रस्ती तले सिक्ख विरोधी कत्लेआम हुआ था और कांग्रेस से इन्साफ की उम्मीद भी नहीं की जा सकती, परंतु भाजपा की सरकारों ने भी पीडित सिक्खों को इन्साफ नहीं दिया। नरिन्दर मोदी की सरकार भी आरोपियों को उसी तरह बचा रही है, जिस तरह कांग्रेसी बचाते रहे हैं। 

सीबीआई भी कुछ नहीं कर रही। कैप्टन अमरिन्दर सिंह भी जगदीश टायटलर और सज्जण कुमार जैसों को कालिन चिट्टें बांट रहे हैं। दंगाकारियों को सब बचाने में लगे हुए हैं। अकाली दल भी इस के लिए बराबर की जिम्मेवार है, जो भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार में शामिल है।अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इनकी ओर से की गई लूटमार, मारपीट और बेइन्साफी का पूरा-पूरा हिसाब लिया जाएगा।इस मौके अरविन्द केजरीवाल के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब मामलों के इंचार्ज संजे सिंह, चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन और मैंबर पार्लियामेंट भगवंत मान और संगठनात्मक मामलों के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश पाठक, लीगल सैल पंजाब के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।