अमर सिंह की वजह से सपा को भारी नुकसान : आजम खां
5 Dariya News
लखनऊ 23-Oct-2016
समाजवादी पार्टी (सपा) में मचे घमासान और रविवार को पार्टी और सरकार में हुए तमाम निर्णयों के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आजम खां ने भी अखिलेश की तर्ज पर नाम न लेते हुए अमर सिंह का विरोध किया। उन्होंने कहा, "पार्टी में विवाद से बड़े नेता दुखी हैं। पार्टी को पहले ही पहुत नुकसान हो चुका है। मैं जानता था कि अमर सिंह के आने से पार्टी को नुकसान होगा। एक सख्श की वजह से पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ एवं समझदार नेता यह सब जानते और समझते थे।"आजम ने कहा, "मैंने भी हमेशा कहा, लेकिन नाम नहीं लिया। अखिलेश यादव ने कभी भी पार्टी को तोड़ने की बात नहीं कही है। मंत्रियों को रखना हटाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।"