मैरी टाईम एकेडमी ने 80 पास आउट केडिट्स को किया सम्मानित
केडिटों को मर्चेंट नेवी बैच देकर ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई
5 Dariya News
पंचकूला 23-Oct-2016
दि मैरी टाईम एकेडमी, उदों, मोरनी हिल्स द्वारा अपने पास आउट होने वाले 80 केडिट्स को बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। काबिलेजिक्र है कि मैरी टाईम एकेडमी मर्चेंट नेवी में आफिसर रैंक के छात्रां को ट्रेनिंग देती है। इस अवसर पर छात्रों को अपना काम ईमानदारी से करनी की शपथ दिलाते हुए उन्हें मर्चेंट नेवी की टोपी, बैच व पट्टी प्रदान की गई।
इस अवसर पर टी एम सी के ग्लोबल हेड अनिल जासी ने छात्रों को उनकी आने वाली बेहतरीन जिंदगी के लिए बधाई देते हुए कहा कि मर्चेंट नेवी न सिर्फ विश्व के विभिन्न देशों में घूमने का अवसर देती है बल्कि बेहतरीन जीवन व पैसा कमाने का अवसर भी देती है। अनिल जासी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया का 90 प्रतिशत व्यापार जहाजों के माध्यम से किया जाता है। तेल के बड़े बड़े टैंकर, समान के जहाज, आटोमोबाइल जहाज, कार्गो जहाज व यात्री जहाजों सहित अन्य कई तरह के उपयोग किए जाने वाले जहाज आज भी सबसे सस्ता व बेहतरीन यातायात का साधन हैं। मर्चेंट नेवी में दो तरह की डिवीजन नेविगेशन व इंजीनियरिंग होते हैं, जो कि एकसाथ मिलकर काम करते हैं। भारत विश्व स्तर पर समुंदरी व्यापार में 7 प्रतिशत का योगदान दे रहा है, जबकि 2929 तक यह 9 प्रतिशत तक हो जाएगा। ऐसे समय जहां भारत में नौकरी के लिए भारी जद्दो जहद करनी पड़ती है जबकि मर्चेंट नेवी में युवाओं की बहुत अधिक डिमांड है। मैरी टाईम एकेडमी द्वारा उत्तरी भारत के युवाओं को एक बेहतरीन कार्य के साथ जोडऩे व उन्हें तैयार करने के लिए खास तवज्जो दी जाती है। इसलिए उन्हें उच्च स्तरीय ट्रेनिंग, जानकारी व मर्चेंट नेवी से जुड़ी विभिन्न नौकरियों की योग्यता व स्तर पर लाया जाता है। अंत में केडिट्स द्वारा मार्च पास्ट कर सलामी दी गई।