5 Dariya News

सुशील रत्न ने लंघा स्वास्थ्य उप केंद्र का किया लोकार्पण

5 Dariya News (मोनिका शर्मा)

ज्वालामुखी 22-Oct-2016

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में खुंडियाँ तहसील की दूरदराज चंगर पंचायत घरना के गाँव लंघा में 25.69 लाख की लागत से बने  स्वास्थ्य उप केंद्र का आज स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष सुशील रतन ने स्थानीय विधायक संजय रतन की मौजूदगी में लोकार्पण और पुखरू पंचायत के चौकी गाँव में 8 लाख 66 हजार 5सौ  रूपये की लागत से बने 25 के वी ऐ बिजली के ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्धघाटन किया।   इस अवसर पर विधायक संजय रतन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार चंगर क्षेत्र के  विकास पर विशेष ध्यान दे रही है और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से अरबों रुपया ज्वालामुखी विस क्षेत्र में लगने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से इस इलाके के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। विकास के लिये हर गाँव को सडक़ से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि  अच्छे वातावरण में लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके। चंगर क्षेत्र में ही 17 करोड़ रुपये से पेयजल वितरण प्रणाली को सुधारने पर खर्च किये जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि माननीय  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से चंगर क्षेत्र को सब से बड़ी सौगात के रूप में खुंडियाँ और मझीण में डिग्री कॉलेज खुले हैं ताकि यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा घर द्वार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि उन का लक्ष्य ज्वालामुखी विस क्षेत्र के निवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलव्ध करवा कर इस विस क्षेत्र को आदर्श विस के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने सभी स्थानीय निवासियों से विकास कार्यों में सहयोग की भी अपील की। इस के उपरान्त उन्होंने घरना गाँव में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजिंदर राणा, खण्ड विकास अधिकारी मोहन शर्मा, डी एस पी कुलदीप कुमार, पंचायत प्रधान नीलम कुमारी, उपप्रधान करतार सिंह, कमलोटा प्रधान अजय शर्मा,  हिरण पंचायत प्रधान प्रदीप शिब्बू, स्वर्णा देवी, डॉ सतेंद्र वर्मा, रमेशां देवी, जोगिंदरा देवी, संजय धीमान रमेश चन्द, वजीर चन्द, अधिशाषी अभियन्ता सुरेश महाजन, अधिशाषी अभियन्ता हर्ष पुरी, अधिशाषी अभियन्ता बी एल ठाकुर, आर ओ दिनेश शर्मा, तहसीलदार खुंडियाँ भुवनेश्वर दत्त, वन खण्ड अधिकारी विनय वैद के साथ कई गणमान्य और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।