5 Dariya News

भिवानी के गांव अटेला में ताऊ देवीलाल स्वर्णिम हरियाणा वालीवाल प्रतियोगिता का दुष्यंत चौटाला ने किया उद्घाटन

5 Dariya News

भिवानी 20-Oct-2016

इनेलो सांसद ने इस के अलावा भिवानी जिले के गांव अटेला में बालीबाल प्रतियोगिता का उदघाटन किया और खेलों व खिलाडिय़ों को देश व प्रदेश का नाम रौशन करने और नशों से दूर रहने का आह्वान किया। भिवानी जिले के गांव अटेला में ताऊ देवीलाल स्वर्णिम हरियाणा बॉलीवाल महोत्सव का आयोजिन किया गया है जिस पर इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला मुख्यातिथि थे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल व इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में खेलों व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई खेल नीति के कारण ही आज हरियाणा ने देश ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व राष्ट्र का नाम ऊंचा किया है। इस अवसर पर अनेक प्रमुख खिलाड़ी व इनेलो नेता मौजूद थे।

इसके अलावा इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला वीरवार को भिवानी एससी शहरी प्रधान रमेश भोरिया की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने अंबेडकर कालोनी स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे। रमेश भोरिया की माता जी गिंदोड़ी देवी का लंबी बिमारी के चलते सोमवार को 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इनेलो सांसद ने पीडि़त परिवार को सांत्वना देते हुए ढांडस बंधाते हुए कहा कि गिंदोड़ी देवी सामाजिक, धार्मिक व मिलनसार प्रवृत्ति की महिला थी। उनके आकस्मिक निधन पर समस्त इनेलो गहरा दुख प्रकट करती है। शोक व्यक्त करने वालों में उनके साथ जिला प्रधान सुनील लांबा, जितेंद्र शर्मा, बलदेव सिंह घणघस, कुलवंत कोटिया, सुधीर सरपंच, राजू मैहरा, बल्लू बामला, अशोक सिहाग, प्रदीप खरकिया, होशियार सिंह थानेदार, मा. रणधीर सिवाड़ा, अनील काठपालिया, प्रदीप गोयल, सुंदर मोडा, मनोज ठाकुर, जगदीश धनाना, प्रेम धनाना, राजबीर तालू, फोरड़ धनाना, मनमोहन भूरटाना व विशाल बामला आदि ने शोक व्यक्त किया।