पाकिस्तानी सेना ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एलओसी पर अकारण गोलाबारी
5 Dariya News
पुंछ 20-Oct-2016
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की चौकियों पर अकारण ही गोलाबारी शुरू कर दी। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के भीमबर गली (बीजी) सेक्टर में द्विपक्षीय संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने हमारी चौकियों पर मोर्टार दागे।"मेहता ने बताया कि हालांकि गोलाबारी तड़के 3.30 बजे रूक गई लेकिन छोटे हथियारों और स्वचालित बंदूकों से गोलीबारी जारी रही।पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को राजौरी जिले के तारकुंडी क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की थी।