5 Dariya News

चुनाव विकास के नाम पर लड़े जाएंगे- बिक्रम सिंह मजीठिया

अगली सरकार भी अकाली-भाजपा की ही बनेगी, भंगाली कलां के विकास के लिए 40 लाख रुपए की ग्रांट दी

5 Dariya News

मजीठा 19-Oct-2016

माल व लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और भाजपा की सरकार बनी तो पंजाब का सपूर्ण विकास हुआ और लोक भलाई की स्कीमें बना कर उनको पूर्ण रूप से लागू किया, जबकि राज्य में लबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी पंजाब के लोगों के लिए किए गए काम की एक निशानी भी नहीं दिखा सकती।मजीठिया आज गांव भंगाली कलां के विकास के लिए 40 लाख रुपए की ग्रांट देने आए थे ने कहा कि आने वाली सरकार भी शिरोमणी अकाली दल और भाजपा की ही बनेगी और स. प्रकाश सिंह बादल और स. सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में चुनाव विकास के नाम पर लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बलाक में दो-दो सक्लि सैंटर खोले जा रहे हैं और प्रत्येक सकिल सैंटर में एक हजार युवाओं को हुनर सिखलाई देने की क्षमता होगी।

उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल और भाजपा सरकार के इतिहासिक फैंसले का किसानों को लाभ मिल रहा है , जिससे वह हर फसल पर 50 हजार रुपए तक का कर्जा बिना किसी ब्याज के ले रहे हैं। इस के अतिरिक्त किसानों और गरीब लोगों को भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना अधीन 50 हजार रुपए तक का हर वर्ष फ्री इलाज करवाने की सुविधा दी गई है । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने विरसे को विकसित करने के लिए यादगारें स्थापित की हैं और राज्य में धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए मुय मंत्री तीर्थ योजना अधीन लोगों  को फ्री धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाए जा रहे हैं।इस अवसर पर तलबीर सिंह गिल, मेजर शिवी, यौद्ध सिंह समरा, गगनदीप सिंह भकना,  सर्वजीत सिंह सपारीविंड, सरपंच सुलखन सिंह भंगाली, प्रो. सरचांद सिंह, मुकेश नंदा, अजय नंदा, डाक्टर काका, दिलबाग लहिरका, अमरपाल सिंह पाली ओदोके, अमरीक सिंह ,  धीर सिंह, बलदेव सिंह, गोरा परमिन्द्र सिंह, पटवारी परिथीपाल सिंह व जगजीत सिंह, बब्बी भंगवां, सुखविन्द्र सिंह खुशीपुर व अन्य उपस्थित थे।