5 Dariya News

अच्छे काम के लिए दिल्ली सरकार को परेशान कर रहा केंद्र : अरविंद केजरीवाल

5 Dariya News

नई दिल्ली 19-Oct-2016

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह अच्छे कामों के लिए दिल्ली सरकार को परेशान कर रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के मामलों के प्रभारी गुलाब सिंह को बुधवार को जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से पूछा कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे उसका उद्देश्य क्या था।आप के संयोजक ने ट्वीट किया, "गुलाब सिंह को आज (बुधवार) जमानत मिल गई। इमरान (पर्यावरण मंत्री) के खिलाफ प्राथमिकी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने कल खारिज कर दिया। इन सबका उद्देश्य आखिर है क्या?"केजरीवाल ने कहा, "केंद्र हमें इसलिए प्रताड़ित कर रहा है, क्योंकि दिल्ली सरकार अच्छा काम कर रही है।"दिल्ली से विधायक गुलाब सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट पर दिल्ली पुलिस ने 16 अक्टूबर को सूरत में केजरीवाल की रैली से पहले उन्हें गिरफ्तार किया था। जबरन वसूली के एक मामले में पूछताछ के लिए उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।