5 Dariya News

हिमाचल के किसानों को कंपनियों से करार का लाभ मिलेगा : नरेंद्र मोदी

5 Dariya News

मंडी (हिमाचल प्रदेश) 18-Oct-2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के फल उत्पादक किसानों को पेय पदार्थ वाली कंपनियों कोका कोला और पेप्सी को फल बेचने से फायदा मिलेगा। मोदी ने एक परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा, "जो लोग पेप्सी और कोका कोला बेचते हैं, हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे अपने पेय उत्पादों में पांच प्रतिशत फलों का रस इस्तेमाल करें।"प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे कहने में खुशी हो रही है कि कुछ दिनों पहले कोका कोला ने नागपुर के संतरा उत्पादन करने वाले किसानों के साथ करार किया, इससे नागपुर के संतरा किसानों को तुरंत बाजार मिल गया। कोका कोला अपने उत्पादों में पांच प्रतिशत संतरे का रस मिलाएगा।"उन्होंने यह भी कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत हिमाचल प्रदेश को 72,000 करोड़ रुपये राज्य के विकास के लिए आवंटित किए गए हैं।मोदी ने कहा, "इससे पहले यह आवंटित राशि 21,000 करोड़ रुपये थी। जब हम सत्ता में आए तो यह आवंटन 72,000 करोड़ रुपये कर दिया गया।"