5 Dariya News

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सैनिक शहीद

5 Dariya News

राजौरी 16-Oct-2016

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की जिससे एक सैनिक शहीद हो गया। पुलिस ने यहां बताया कि शहीद सैनिक की पहचान 6 राजपूत रेजिमेंट के सुदेश कुमार के रूप में की गई है। राजौरी से लगी नियंत्रण रेखा के तारकुंडी इलाके में पाकिस्तानी फायरिंग में वह शहीद हुए।इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार सुबह राजौरी से लगी नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।"उन्होंने कहा, "हमारे सैनिकों ने समान क्षमता के हथियारों से प्रतिक्रिया दी। यह गोलीबारी सुबह 8 बजे रुक गई थी।"