गुजरात आप प्रभारी को गिरफ्तार कर सकती है दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल
5 Dariya News
नई दिल्ली 14-Oct-2016
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात प्रभारी को सूरत में रविवार को प्रस्तावित केजरीवाल की रैली से पहले गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। आप के नेता ने ट्वीट किया, "सूरत रैली से ठीक दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने हमारे गुजरात प्रभारी के खिलाफ एक बिल्कुल झूठे मामले में गैर जमानती वारंट हासिल किया है।"केजरीवाल गुजरात की दो दिनों की यात्रा पर शुक्रवार शाम तक पहुंच रहे हैं। आप अगले साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में दतरने का मन बना रही है।