5 Dariya News

चीन व पाकिस्तान के दोस्ताना संबंध भारत को हमेशा नुकसान देते आए हैं - अमित शर्मा

चाइनीज सामान को आग लगाकर चाइनीत वस्तुओं का बहिष्कार, दीवाली पर कि चाइनीज लाइटें व पटाखे ना खरीदे की अपील

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 09-Oct-2016

जिला मोहाली में शिव सेना हिंदोस्तान से युवा पंजाबी प्रभारी अमित शर्मा की अगुवाई में चाईना मेड लाइटें , बल्ब, लडिय़ां व अन्य चाइनीज सामान को आग लगाते हुए लोगों से चाइनिज वस्तुओं को ना खरीदने की अपील की। अमित शर्मा ने कहा कि चीन व पाकिस्तान के दोस्ताना संबंध भारत को हमेशा नुकसान देते आए हैं। चीन भारत के विरुद्ध पाकिस्तान के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली व अन्य त्यौहार में चाइनीज लाइटें भारत में तीन हजार करोड़ की कमाई करती है और भारतीय इन्हें खरीद कर उन्हें फायदा देकर अपने ही देश का नुकसान करते हैं। चाइनीज सामान को खरीदकर अपने ही देश के सैनिकों का कफन खरीदने के बराबर है। चीन की भारत में घुसपैठ बढ़ती जा रही है। भारत पर आतंकी हमले करने वाले पाकिस्तान का दोस्त बना बैठा चीन देश पाक की ऐसी घटिया हरकतों को बढ़ावा दे रहा है जो सहनीय नहीं हैं। अमित शर्मा ने भारत वासियों से अपील है कि चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करें और दीवाली में चाइनीज लाइटें व पटाखे ना खरीदे। इस मौके पर हिंदु आगू नमेश राजपूत, जिला प्रधान शिव सेना हिंदुस्तान गगनप्रीत सिंह संधू, राम, वरुण राजपूत व अन्य आगू उपस्थित थे।