5 Dariya News

सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर, एमएसपी पर कटौती सहन नहीं करेगी इनेलो - अशोक अरोड़ा

9 अक्तूबर को इनेलो दिल्ली में सीएम को ज्ञापन दे नमी के नाम पर कटौती वापस लेने की करेगी मांग- रामपाल माजरा

5 Dariya News

अंबाला 07-Oct-2016

इनेलो नेताओं ने शुक्रवार को प्रदेश की मंडियों का दौरा कर किसानों को आ रही दिक्कतों का जायजा लिया और सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जम कर आलोचना करते हुए कहा कि अगर किसानों की लूट तुरंत बंद न की गई और उनके धान व बाजरे को एमएसपी पर न खरीदा गया तो इनेलो इसे बर्दाशत नहीं करेगी और प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अंबाला, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा व सांसद चरणजीत सिंह ने सिरसा व फतेहाबाद और पूर्व सांसद व विधायक रणबीर सिंह गंगवा ने स्थानीय विधायकों व पार्टी नेताओं को साथ लेकर भिवानी जिले की मंडियों का दौरा कर किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार की सख्त आलोचना की। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार किसानों को राहत पहुंचाने के लिए तैयार नही है। उन्होंने कहा कि पहले कट के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा था लेकिन अब सरकार ने खुद ही कट के नाम पर किसानों को लूटने का काम शुरू कर दिया है। सरकार का काम होता है कि प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाए लेकिन यह सरकार तो किसानों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही हे। 

इनेलो नेता ने कहा कि 9 अक्टूबर को इनेलो  विधायक व पार्टी नेता सीएम से मुलाकात कर किसानों के हित में नमी के नाम पर सरकार द्वारा रेट व वजन में कटौती किए जाने के फैसले को वापस लिए जाने की मांग करेगी। श्री अरोड़ा ने अंबाला शहर नई अनाज मंडी में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि सरकार का काम होता है कि वह पब्लिक की परेशानियां दूर करें लेकिन सरकार ने व्यापारियों की तरह काम करते हुए धान में नमी के नाम पर अलग से वसूली शुरू कर दी, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सीएम के साथ होने वाली बैठक में इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाएंगे।  इस अवसर पर सांसद रामकुमार कश्यप, शीशपाल जंधेड़ी,  मक्खन सिंह लबाना, सुरजीत सिंह सौंडा, जगमाल सिंह रौलों, शम्मी सौंडा, जसविंद्र सकराओ,  अमरेंद्र सौंटा, संदीप राणा, सुरेंद्र घई, इंद्रजीत सिंह, लाली भानोखेड़ी, चरणजीत मोहड़ी, अनिल खटकर भी मौजूद थे।सिरसा में पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा ने कहा कि धान को खरीद एजेंसियां सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदने के बजाय नमी की आड़ में बेहद कम मूल्य पर खरीदकर किसानों को लूट रही हैं। यदि सरकार और एजेंसियों ने जल्द ही किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदनी शुरू नहीं की तो इनेलो प्रदेश भर में आंदोलन चलाएगी। रामपाल माजरा ने सिरसा  में धान खरीद के संबंध में किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं बारे जानकारी लेते हुए कहा कि हालांकि सरकार ने फसलों में न्यूनतम नमी 17 प्रतिशत लागू की है और यह भी निर्देश जारी किए हैं कि 17 से 22 प्रतिशत तक भी फसल में नमी आए तो उस फसल को भी केवल 15 रुपए काट लगाकर खरीदी जाए, लेकिन उसके बावजूद एजेंसियां किसानों को आर्थिक चपत लगा रही हैं। इस मौके पर सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक मक्खनलाल सिंगला, बलकौर सिंह, रामचंद कम्बोज, बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व मंत्री भागीराम, धर्मवीर नैन, जसबीर सिंह जस्सा, कश्मीर सिंह करीवाला, डा. हरि सिंह भारी, गुरदयाल मैहता, कृष्ण मैहता,  मनोहर मैहता, प्रदीप मेहता, महावीर शर्मा, देवराज कम्बोज,  विजय चौधरी, कृष्ण वधवा, धर्मपाल जिंदल विकल प्रचार, सुभाष नैन, भरपुर सिंह गदराना, भगवान कोटली, अजब ओला, दलीप कस्वाँ भी उपस्थित थे।

फतेहाबाद व रतिया में रामपाल माजरा के नेतृत्व में इनेलो नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने अनाज मंडी का दौरा कर किसानों-व्यापारियों व मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने पर तुली हुई है। इस अवसर पर उनके साथ सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक बलवान दौलतपुरिया, रविंदर बलियाला,  पूर्व विधायक रणसिंह बेनिवाल, युद्धवीर आर्य, बलविन्द्र कैरों, बिकर सिंह हडौली, हरबंस खन्ना, रमेश लाली, कुलजीत कुलडिय़ा, सुरेन्द्र लेगा, विद्या रत्ति, सुमनलता सिवाच, भरत सिंह परिहार, बलदेव कसवां, पवन चुघ, राजेन्द्र सुरा, हरपाल बेनीवाल, अनिल बेनीवाल, दलीप कथुरिया, अशोक बजाज, रामचन्द्र पालसर भी उपस्थित थे। 

इधर, चरखी दादरी में पूर्व राज्यसभा सांसद व नलवा से विधायक रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि बाजरे की सरकारी खरीद शुरु हुए 5 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकारी खरीद के कठोर नियमों के चलते अभी तक सरकारी एजेंसियों द्वारा एक दाना भी बाजरा नहीं खरीदा है। जिससे साबित होता है कि सरकारी खरीद महज दिखावा मात्र है। बाजरा खरीद न होने से प्रदेश की भाजपा सरकार के दावे खोखले साबित हो गए हैं। रणबीर गंगवा दादरी मंडी में बाजरा खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस अवसर पर दादरी विधायक राजदीप फौगाट, लोहारू विधायक ओमप्रकाश गौरा, जिलासध्यक्ष सुनील लांबा, रामनिवास मिर्च, राजेश फौगाट, कुलदीप दलाल, सुरज बैनीवाल, सुरेंद्र घिकाड़ा, शशि शर्मा चरखी, मीर सिंह कासनी, महेंद्र कोच, अनूप कमोद, विष्णु वाल्मीकि, विजय शर्मा, राजेश सोनी, रणबीर रावलधी, रामौतार मिर्च, सुनील, रणजीत, सुरेंद्र गोयल, सुरेश बहुवाला, जयप्रकाश बिठलिया, रामकिशन अचिनिया, मनीष दुबलधनिया, पवन बिहडिय़ा, आलोक मित्तल भी उपस्थित थे।