5 Dariya News

शहर निवासियों के लिए टोल पर अलग लेन बनाने को लेकर जाऊंगा हाईकोर्ट-वीरेश शांडिल्य

5 Dariya News

अंबाला 06-Oct-2016

एंटी टेरारिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देवी नगर टोल प्लाजा पर अलग से टैग लेन तो बना दी गई लेकिन अंबाला शहर के लोगो के टोल कानून के मुताबिक 150 रूपये महीना पास उपलब्ध होता है क्योकि जिस एरिया मे टोल लगाया जाता है वहां 3 किलो. के दायरें मे रिहायतीउपलब्ध होता है लेकिन देवी नगर टोल प्लाजा पर 150रू का पास तो उपलब्ध है लेकिन अंबाला शहर के लोगो के लिए कोई अलग लेन नही बनाई गई जबकि टैग लेन अलग बना दी गई और वह भी आईसीआई सी बैंक अकांउट की बनाई गई है। सवाल यह उठता है कि जब अंबाला शहर के लोगदिन मे सौ बार उस पास के कारण आ जा सकते है उस टोल पर अंबाला शहर के लोगो लिए लेन क्यों नही है जबकि टैग लेन का मतलब होता है एंडवास पैसे जमाकर टैग चिप देना। 

जो अंबाला के लोगो के साथ ज्यादती है। फ्रंट के राष्टीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि टैग लेन वाले लेागो ने तो महीने में एक बार निकलना होता है कि नही । लेकिन अंबाला शहर के लोगो के आस-पास घर है जमीन है उन्हे दिन में पचास बार भी निकलना पडता है ऐसे में उनकेा आम साधारण टोल की लबी लगी लाइनो से निकलना पडता है जिससे उनका समय बर्बाद होता है इसलिए देवी नगर टोल प्लाजा पर शहर के लोगो को राहदिलाने के लिए उनका फ्रंट पंजाब हरियाणा कोर्ट में याचिका दायर करेगा। इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर,केसर सिंह,इकबाल सिंह,दिनेश गौड़,ज्स्मीत जस्सी आदि नौजूद थे l