5 Dariya News

धान की सरकारी खरीद के दावे पूरी तरह खोखले: जसविंद्र संधू

5 Dariya News

पिहोवा 03-Oct-2016

इनेलो विधायक दल के उपनेता पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि धान की खरीद के सरकारी दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। किसानों की जी तोड मेहनत की कमाई को लूटा जा रहा है। जसविंद्र संधू आज धान की फसल की खरीद न होने बारे किसानों से मिलने आनाज मंडी पिहोवा में पहुंचे । उन्होंने कहा कि किसान को खरीद पर बोनस देना तो दूर, उसके धान का सही मूल्य मिले, इसकी भी सरकार द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण  खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है । इस मौके पर किसान रणधीर सिंह भाखली, बलवान सिंह स्योंसर, गुलाब सिंह, बलकार सिंह ने बताया कि नमी के नाम पर रेट में भारी कटौती की जा रही है और औने पौने दामों में फसल को खरीदा जा रहा है । इनेलो हल्का प्रधान कर्ण सिंह, मास्टर बलदेव सिंह, दरिया सिंह दंदयान भी इस मौके पर मौजूद थे।