5 Dariya News

महात्मा गांधी की सोच को सफल करने का काम सिर्फ नरेन्द्र मोदी ने किया: प्रभात झा

भाजपा नेताओं तथा वर्करों से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान

5 Dariya News

चंडीगढ़ 02-Oct-2016

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पंजाब मामलों के प्रभारी प्रभात झा ने आज 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस मौके कहा कि भारतीय राजनीति में बहुत सारे नेताओं ने महात्मा गांधी के नाम का सहारा लिया है, लेकिन महात्मा गांधी की सोच को सफल करने का काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। श्री झा भाजपा की पंजाब इकाई की कार्यकारिणी बैठक के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश लाल बहादुर शास्त्री को कभी भुला नहीं सकेगा, जिसने जय जवान जय किसान का नारा दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1965 में जब पाकिस्तान आंख दिखाने लगा तो शास्त्री जी की अगुवाई में भारत ने पाकिस्तान की दोनों आंखें निकाल देने का काम किया, जबकि पाकिस्तान के घर में घुसकर युद्ध जीत लिया।राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने कार्यकारिणी बैठक के माध्यम से भारतीय सेना तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पाकिस्तान कब्जे वाले क्षेत्र में घुसकर आतंकवादियों के अड्डे तबाह करने के लिए बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि सेना तथा प्रधानमंत्री पर देश की 125 करोड़ आबादी की सुरक्षा का जिम्मा है तथा उन्होंने अपना फर्ज बाखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत ने कभी भी किसी पर हमला नहीं किया, लेकिन जम्मू कश्मीर के उड़ी सैक्टर में पाकिस्तान द्वारा भारत के 18 सैनिकों को शहीद करने उपरांत सरकार ने उसी समय यह निर्णय कर लिया था कि शहीद सैनिकों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।भाजपा नेता प्रभात झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में एकता का संदेश देने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय को समॢपत वर्ष मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी वर्करों को कहा कि आज के समय सामाजिक सरोकारों से दूर रहकर राजनीति हो रही है, जबकि इतने वर्ष पहले ही श्री उपाध्याय ने समाज की सेवा करते हुए राजनीतिक फर्ज निभाने का संदेश दे दिया था। उन्होंने पार्टी नेताओं तथा वर्करों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की शख्सियत से शिक्षा लेते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया तथा नसीहत दी कि मीडिया में तस्वीर खिंचवाने को तरजीह देने की जगह व छोटी चीजों को बड़ी करने की बजाए समाज का दिल जीतकर देश प्रेम की भावना से कुछ ऐसा किया जाए कि लोग आपको सदा याद करें।