5 Dariya News

होंद में आई नई पॉलीटिकल पार्टी 'साढी सोच ने प्रो.एच.एस.जगदेव को मोहाली डिस्टिकट का प्रधान नियुकत किया

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 01-Oct-2016

आम आदमी की नजर में पंजाब कैसा होना चाहिए इसकी बेहतरी के लिए होंद में आई नई पॉलीटिकल पार्टी 'साढी सोच ने पंजाब में अपना वजूद कायम कर लिया है। यह पार्टी पिछले करीब डेढ साल से पंजाब की बेहतरी के लिए काम कर रही हैं। आज मोहाली प्रैस कलब में एक कॉन्फ्रैंस के दौरान साढी सोच पार्टी के पंजाब प्रेजीडेंट अमरीक सिंह ने अपने साथियों सहित प्रो.एच.एस.जगदेव को मोहाली डिस्टिक्ट का प्रधान नियुक्त किया हैं। इस मौके पार्टी के अन्य पदाधिकारी वाइस प्रेजीडेंट प्रेम गर्ग,जनरल सेके्रटरी प्रो. जे.पी.शर्मा और ट्रैजरर रुपिंदर सिंह विर्क भी मौजूद थे। इस अवसर पर साढी सोच पार्टी के मोहाली से चुने नवनियुक्त प्रधान प्रो. एच.एस.जगदेव ने बताया कि यह पार्टी आम आदमी की पंजाब के बारे में सोच पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इस पार्टी को बनाने का मकसद आम लोगों की सोच को सामने लाना हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता की आवाज क्या है इसको पहचान कर उसके अनुसार पंजाब की बेहतरी के लिए काम करना ही पार्टी का मकसद है। 

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी आम लोगों की मुश्किलों को देखते हुए उनके बीच में रह कर उनकी समस्याओं को दूर करेगी। इस मौके बोलते हुए साढी सोच पार्टी के पंजाब प्रेजीडेंट अमरीक सिंह ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2017 में होने वाले चुनाव दौरान 117 सीटों से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिना किसी सरकार की मदद से अपने फंड खर्च कर पार्टी को चला रही हैं। उन्होंने कहा कि साढी सोच पार्टी ने आम इंसान के चेहरे पर खुशियां लेकर आनी है। उन्होंने कहा कि साढी सोच मतलब सबकी सोच पंजाब की सोच को एक करके अपनी सोच के साथ साढी सोच बनाना है।प्रो.जगदेव ने बताया कि जो मुद्दे दूसरी पॉलीटिकल पार्टीयां बता रही हैं पर उसे प्रैक्टिकल नहीं करती और बातें करके चली जाती हैं उनकी पार्टी कोशिश करेगी की लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को हल करे। उन्होंने कहा कि पंजाब का यूथ भटक गया है और नौजवान पीढ़ी नशे में धंसती जा रही है जिनकी सोच को बदलकर उन्हें सही रास्ते पर लाना उनका पहला एजेंडा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मकसद पिछडे वर्ग का फायदा करना , यूथ का फायदा करना, किसानों का फायदा करना, पंजाब की इंडस्ट्रीज को ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में डिस्ट्रिक्ट वाइज जोन बनाकर काम करेगी ताकि लोग उनके पास आए अपनी समस्याएं बताएं और फिर पार्टी उस पर काम करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो यूथ ड्रगस के कारण भटक गया है उसे इस लाइन से हटाकर स्पोट्र्स में लेकर आना और उन्हें इसके लिए पूरी फैसिलिटी देना पार्टी का कर्तव्य रहेगा।