5 Dariya News

पार्क स्ट्रीट दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

5 Dariya News

कोलकाता 30-Sep-2016

कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी को घटना के चार साल बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। उसे शुक्रवार तड़के उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी कादर खान को उसके सहयोगी अली के साथ ग्रेटर नोएडा में अल्फा वन से गिरफ्तार किया गया।उन्होंने कहा कि दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हम इनकी गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी थी। वे पिछले छह महीनों से पुलिस की निगरानी पर थे। हम खुफिया जानकारी के आधार पर उन्हें शुक्रवार सुबह 4 बजे के आसपास गिरफ्तार करने में कामयाब रहे।"छह फरवरी, 2012 को एक एंग्लो-इंडियन महिला से बंदूक दिखाकर चलती कार में पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि खान और अली फरार थे।