5 Dariya News

शगुन स्कीम तहत 5,55,946 परिवारों को 833.76 करोड़ रूपए की राशि वितरित- गुलज़ार सिंह रणीके

शगुन स्कीम द्वारा बड़े स्तर व जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता दी गई

5 Dariya News

चंडीगढ़ 29-Sep-2016

पंजाब  सरकार ने शगुन स्कीम को राज्य में सफलतापूर्वक लागू किया है, जिस द्वारा बड़े स्तर व जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता  देकर इतिहास रचा है। इस स्कीम तहत राज्य के आर्थिक पक्ष कमज़ोर जरूरतमंद 5,55,946 परिवारों को 833.76 करोड़ रूपए की राशि वितरित करके वित्तीय सहायता दी गई। इस संबंधी जानकारी देते अनुसूचित जाति व पिछड़ी श्रेणियां मंत्री गुलज़ार सिंह रणीके ने बताया कि अकाली-भाजपा सरकार ने शगुन स्कीम तहत जरूरतमंद परिवारें को बड़े स्तर पर वित्तीय सहायता दी है यदि आज तक किसी भी राज्य सरकार द्वारा नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही शगुन स्कीम तहत लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है और  स्कीम के सफल तजुर्बें को देखते हुए इस विशेष स्कीम को व्यापक स्तर पर लागू करके लाखों परिवारों को लाभ दिया गया है। 

कल्याण मंत्री ने बताया कि स्कीम तहत योग्य आवेदकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2016 तक के लगभग 30,000 योग मामले को पुन:विचार कर शगुन स्कीम का लाभ दिया गया है जो राज्य सरकार का प्रशंसनीय फैसला साबित हुआ है।कल्याण मंत्री स.गुलजार सिंह रणीके ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2007-08 में 26,658 लाभपात्रियों को 39.99 करोड़ रूपए, 2008-09 में 59,989 लाभपात्रियों को 89.98 करोड़ रूपए, 2009-10 में 23.332 लाभपात्रियों को 35.00 करोड़ रूपए, 2010-11 में 53,331 लाभपात्रियों को 80.00 करोड़ रूपए, 2011-12 में 48,284 लाभपात्रियों को 72.27 करोड़ रूपये, 2012-13 में 82,867 लाभपात्रियों को 124.30 करोड़ रूपये , 2013-14 में 80,810 लाभपात्रियों को 121.21 करोड़ रूपये , 2014-15 में 58,362 लाभपात्रियों को 87.54 करोड़ रूपये, 2015-16 में 59,979 लाभपात्रियों को 89.97 करोड़ रूपये और वर्ष 2016-17 में अगस्त माह तक 62,334 लाभपात्रियों को 93.50 करोड़ रूपये की राशि शगुन स्कीम अधीन बांटी गई है।