खेलों के क्षेत्र में पंजाब बनेगा देश का अग्रणीय राज्य -सुखबीर सिंह बादल
पंजाब इंस्टीच्यूट आफ स्पोर्टस में पांच हजार खिलाडिय़ों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देने की , की गई व्यवस्था
5 Dariya News
फरीदकोट 28-Sep-2016
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के खिलाडिय़ो को छोटी आयु में ही विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए पंजाब इंस्टीच्यूट आफ स्पोर्टस मोहाली में पांच हजार खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इन खिलाडियों को विश्व स्तर के मुकाबले में लाने के लिए विभिंन खेलों के प्रशिक्षण हेतू आस्टे्रलिया की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी से समझौते पर हस्ताक्षर किये जा चुके है।आज बाबा फ क्कर दास यादगारी कबडडी कप मे गांव ढीमा वाली में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स. बादल ने कहा कि पंजाब को खेलो के क्षेत्र में देश का अग्रणीय राज्य बनाने के लिए पंजाब इंस्टीच्यूट आफ स्पोर्टस द्वारा प्रशिक्षण लेने वाले खिलाडिय़ो की पढ़ाई व खेल प्रशिक्षण का खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। उन्होने कहा कि मां खेल कबडडी आज विश्व में प्रसिद्ध हो चुकी है और नवंबर 2016 में होने वाले विश्व कबबडी कप में 19 देशों की टीमें लड़को के वर्ग में और 9 देशों की टीमें लड़कियों के वर्ग में भाग ले रही है। उन्होने यह भी बताया कि आगामी अक्तूबर माह में वल्र्ड कबडडी लीग भी शुरू होने जा रही है।
पंजाब के गांवों को विकास पक्ष में नया रूप देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे यत्नों का जिक्र करते हुये उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के सभी 12000 से अधिक गांवों में कंकरीट की गलियां, नालियां, स्ट्रीट लाईटें व अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगभग 35000 करोड रूपये के प्रोजैक्ट बनाये गये है। जो आगामी पांच वर्षो में पूरे होगें। उन्होने यह भी बताया कि आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उदेश्य सेपंजाब सरकार द्वारा गांवों में 2600 निशुल्क दवाई के दुकाने खोली जा रही है उन्होने कहा कि पंजाब ऐसा पहला राज्य है जहां छोटे व्यापारियों, आर्थिक रूप से गरीब वर्गो और किसानों के लिए भगत पूरन सिंह स्वास्थ्य बीमा योजनाशुरू की गई है।इस अवसर पर उन्होने गांव ढीमा वाली के स्टेडियम के विकास के लिए दस लाख रूपये , गांव के विकास के लिए 20 लाख रूपये ओैर गांव की दाना मंडी के चबूतरे को पक्का करने के लिए 15 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर विधायक मनतार सिंह बराड़ और दीप मल्होत्रा, चेयरमैन यूथ विकास बोर्ड स. परमबंस सिंह बंटी रोमाणा , डिप्टी कमीशनर स. मालविन्द्र सिंह जग्गी, सीनियर पुलिस कप्तान स. दर्शन सिंह मान के अतिरिक्त यूथ कल्ब और गांव की पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।