5 Dariya News

पंजाब सरकार ने थाई मंगूर मछली पालन पर लगाई पूर्ण रोक

मछली पालन करने वाले पर हुआ जुर्माना

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-Sep-2016

पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करते हुये थाई मंगूर मछली पालन और ब्रिकी पर पूर्ण रोक लगा दी है यह मछली पाली जाती रिवायती मछलियों के लिए बहुत बड़ा खतरा है और यह मछली रिवायती मछलियों को खाने के साथ उनकी फीड को भी खा जाती है। इस संबधी जानकारी देते हुये पशुपालन , डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स. गुलजार सिंह रणीके ने बताया कि मछली पालन विभाग द्वारा यह ध्यान में लाया गया है कि यह मछली मांसाहारी होने के कारण तलाब के वातावरण में हानिकारक बदलाव पैदा करती है। इसके साथ भारतीय मूल की मछलियों की नस्लें खत्म हो सकती है। उन्होने आगे बताया कि मछली की प्रजजाति की रोकथाम के लिए मछली पालन विभाग द्वारा क्षत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि समय समय पर थाई मंगूर मछली की रोकथाम के लिए अचानक चैकिंग की जाए। 

इसके अतिरिक्त मछली की रोकथाम पूर्ण ढंग से करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। जिसके द्वारा राज्य के समूह जिलों अचानक छापे मारी भी की जा रही है।उन्होने बताया कि छापेमारी के लिए गठन की गई कमेटी के दिशा निर्देशों पर 23 अगस्त 2016 को मछली मंडी फगवाड़ा में 12 किलो मंगूर पकडी गई और मौके पर नष्ट की गई और 25 अगस्त 2016 को ग्राम पंचायत रोगला जिला संगरूर से शिकायत प्राप्त हुई की उनके गांव के पंचायती तलाब में मंगूर मछली पाली जा रही है इस पर तुंरत कार्यवाही करते हुये सहायक डायरैक्टर मछली पालन ,संगरूर द्वारा स्टाफ सहित मौके पर जाकर मंगूर मछली नष्ट की और दोषी फार्मर पर जुर्माना भी किया गया।