सेवा केन्द्र पंजाब सरकार की लोक पक्षीय पहल-सुखबीर सिंह बादल
अब शहरी सेवा केन्द्रों पर बिजली बिल भी जमा करवाए जा सकेगें, सेवा केन्द्रों द्वारा पंजाब वासियों को 78 नागरिक सेवाएं मिलनी शुरू
5 Dariya News
चंडीगढ़ 27-Sep-2016
पंजाब वासियों को उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाए प्रदान करने के उदेश्य से शुरू किये गये सेवा केन्द्रों में अब शहरी क्षेत्र के लोग 26 सिंतबर 2016 से बिजली के बिल भी जमा करवा सकते है। पंजाब में स्थापित किये गये कुल 2147ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सेवा केन्द्रों में इस समय 78 नागरिक सेवांए प्रदान की जा रही है। जोकि सेवा के अधिकार एक्ट 2011 अधीन निश्चित समय में देने अनिवार्य है। इस बाबत उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि जल्द ही पड़ाव अनुसार इन 78 सेवाओं में बढोतरी की जाएगी। उन्होने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए फिलहाल शहरी सेवा केन्द्रों में 26 सिंतबर से बिजली के बिल भरे जाने की सुविधा शुरू कर दी गई है।उन्होने बताया कि सेवा केन्द्र बनाते समय पंजाब सरकार ने कोशिश की है कि शहरी क्षेत्रों के लिए प्रत्येक सेवा केन्द्र की दूरी डेढ दो किलोमीटर से ज्यादा ना हो और चार पांच गांवों के पीछे एक सेवा केन्द्र जरूर स्थापित किया जाएगा।
उन्होने कहा कि इससे पहले कई सरकारी सेवाएं जैसे जाति प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र और पैंशने आदि प्राप्त करने के लिए लोगों को 20-25 कि.मी. तक का सफर करके सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था पंरतु अब लोगों के घरों के नजदीक ही सरकारी सेवाएं देने की शुरूवात कर दी गई है। उन्होने कहा कि सेवा केन्द्रों द्वारा सरकारी सेवाएं बिना किसी परेशानी और भ्रष्टाचार मुक्त समयबद्ध ढंग से मिलेगी और सेवाएं प्रदान करने में पूरी पारदर्शिता प्रयोग की जाएगी। उन्होने कहा कि सेवा केन्द्रों द्वारा जनता और सरकारी कर्मचारियों /अधिकारियों का सीधा मेल ना होने के कारण ना तो भ्रष्टाचार होगा और ना ही गलत ढंग से कार्य करवाया जा सकेगा। उपमुख्यमंत्री ने आगे बताया कि यह सेवा केन्द्र विभिंन सरकारी कार्यालयों के साथ इंटरनेट/नेटवर्क द्वारा जोड़े गये है ताकि समय पर सेवा दी जा सके।