5 Dariya News

मणिपुर : मुख्यमंत्री ने भाजपा पर पूर्वोत्तर की उपेक्षा का आरोप लगाया

5 Dariya News

इंफाल 26-Sep-2016

मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी ने सोमवार को भाजपानीत केंद्र सरकार पर पूर्वोत्तर इलाके की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीते ढाई सालों में नरेंद्र मोदी सरकार ने कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है।कांग्रेस कार्यालय में महिला कार्यकताओं को संबोधित करते हुए इबोबी सिंह ने कहा, "केंद्रीय मंत्रियों के ज्यादा दौरे से हमें उम्मीद थी कि पूर्वोत्तर में कुछ सकारात्मक नतीजे आएंगे। लेकिन, कुछ होता नहीं दिख रहा। "उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीते 15 सालों में लोगों के लिए बहुत कुछ किया है।उन्होंने कहा, "लोग जानते हैं कि हमने उनके लिए बहुत कुछ किया है। हमें विश्वास है कि फरवरी 2017 में हम सत्ता में वापसी करेंगे। "उप मुख्यमंत्री गायखनगम भी इस कार्यक्रम मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेस के कमजोर लोग भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा के लोग दवा की तरह ले रहे हैं, लेकिन वे लंबे समय से बेकार हो चुके हैं। उनके लिए इन 'एक्सपायरी दवाओं' को खाना नुकसानदेह होगा।