5 Dariya News

कैप्टन किसी भी राज्य से वोटिंग मशीनें मंगवा लें, कांग्रेस की हार तय: विनीत जोशी

5 Dariya News

चंडीगढ 25-Sep-2016

भारतीय जनता पार्टी के राज्य सचिव विनीत जोशी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान को हास्यापद बताते हुए कहा है कि कैप्टन अपने पसंद के किसी भी राज्य से वोटिंग मशीनें मंगवा लें, लेकिन फिर भी आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी हार निश्चित है। विनीत जोशी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को अभी से अपनी हार का डऱ सता रहा है, जिसके कारण वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होनें कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने सेवा भावना के तहत विकास कार्य किये हैं तथा संगत दर्शन के माध्यम से लोगों में विचर रहे हैं, जबकि कैप्टन के लिए राजनीति महज एक शौक है। उन्होनें कहा कि राज्य की जनता समझदार है तथा पहले की तरह ही अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की विकासयुक्त नितियों पर मोहर लगाएंगे।