धार्मिक एकता वैलफेयर सोसायटी ने शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च
सभी देशवासी पाक को मुंह तोड़ जबाव दें: अजय सिद्वू
5 Dariya News (अजय पाहवा)
लुधियाना 25-Sep-2016
धार्मिक एकता वैलफेयर सोसायटी के प्रधान अजय सिद्वू की अध्यक्षता में उड़ी आतंकवादी हमले में हुए शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसकी शुरूआत विधायक राकेश पांडे ने की। इस कैंडल मार्च में मंगतराम आजाद, चन्द्रशेखर सहोता, नरिन्द्र नाहर, बंटी नाहर, राकेश मल्हौत्रा, सुभाष सौंधी, डा. अशोक वोहरा, राजेश कुमार, आशू अरोड़ा, अश्विनी कुमार, अनमोल कुमार आदि ने चांद सिनेमा चौंक से लेकर माता रानी चौंक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर शहीदों को याद करके श्रद्वासुमन अर्पित करके दो मिनट का मौन रखा। विधायक राकेश पांडे व संस्था के प्रधान अजय सिद्वू ने कहा कि पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियां दिन ब दिन तेज होती जा रही है अब समय आ गया है कि सभी देशवासी इसका मुंह तोड़ जबाव दें तांकि पाक अपनी हरकतों से बाज आ सके। उन्होंने शहर में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और शहीद परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।