5 Dariya News

वेस्ट हाईलेंडर द्वारा अपनी सफलता के 16 वर्ष पूरे होने पर समागम का आयोजन, महमानों से नुक्ते किए शेयर

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 24-Sep-2016

वेस्ट हाईलेंडर इमीग्रेशन द्वारा अपनी सफलता के 16 वर्ष पूरे होने की खुशी में एक समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में जहां मैनेजमेंट ने अपनी सहायक कंपनियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया वहीं वीजा हासिल करने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों ने भी खास तौर पर शिरकत करते हुए इस समागम को चार चांद लगाए। इस दौरान स्टेज पर कई तरह के रंगारंग प्रोग्राम भी पेश किए गए।कंपनी की डायरेक्टर परविन्द्र कौर ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बताया कि वेस्ट हाईलेेंडर इमीगे्रशन ने अपने 16 वर्ष के सफर में जहां हजारों शिक्षा व पीआर वीजे लगवाए हैं वहीं अपने नाम को भी नई उचाईयों पर पहुंचाया है। 

उन्होंने बताया कि इन 16 वर्षों में उन द्वारा बेहतरीन सेवाएं प्रदान की गई और सभी को हर तरह से गाईड किया जिसके चलते विदेश में जाकर अपने सपने साकार करने की इच्छा रखने वालों को एक बेहतरीन प्लेटफार्म प्रदान किया। परविन्द्र कौर ने कहा कि वेस्ट हाईलेंडर द्वारा हर एक को सही गाईड किए जाने के चलते यह नाम आसमान में धू्रव के तारे जैसे चमक रहा है।इस अवसर पर डायरेक्टर गुरविन्द्र सिंह कंग न सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का क्रेडिट लगातार मेहनत व टीम वर्क बताया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित अतिथियों के साथ भी सफलता संबंधी कई नुक्ते शेयर किए। इस अवसर पर कंपनी मैनेजमेंट ने बेहतरीन कारगुजारी करने वाले कर्मियों व सहायक कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।