5 Dariya News

नास्तिकों के एक समूह से राज्य के सम्मान की रक्षा की उम्मीद रखना बेअर्थ : सुखबीर सिंह बादल

उप मुख्यमंत्री द्वारा खेल क्लबों और पंचायतों को खेलों का समान वितरण की स्कीम की शुरूआत, जलालाबाद में जल्द ही आरंभ होगा आधुनिक अस्पताल

5 Dariya News

जलालाबाद, फाजिल्का 22-Sep-2016

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आप आदमी पार्टी नास्तिकों और धर्मो का सम्मान करने वालों का समूह है और जोकि लोगों की  धामिर्क  भावनाओं से पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं तथा इनका एक मात्र उद्धेश्य पंजाब की सत्ता काबिज करके केंद्र सरकार से पंगा लेना है जबकि इनको  राज्य की प्रतिष्ठा और सम्मान की कोई परवाह नहीं है।आज यहां पंजाब सरकार द्वारा नौजवान क्लबों तथा पंचायतों को खेल किटें और जिम वितरण के राज्य स्तरीय समागम की अध्यक्षता करते हुये उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने आप पार्टी के गुप्त एजेंडे की लोगों को जानकारी देते हुये कहा कि आप लक्ष्य पंजाब की तरक्की नही है बल्कि वह तो पंजाब को सत्ता प्राप्ति के लिए एक सीढ़ी के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ 5 वर्ष पंजाब में राज कर चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वयं कभी भी इस प्रकार दूर दराज क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों के मसलों को नहीं समझते  थे। उन्होंने कहा कि महलों में रहने वाले राजाओं को किसानों, मज़दूरों के दुख दर्द का क्या पता है। उन्होंने कहा कि शिअद पंजाबियों की हमदर्द पार्टी है और गत् 9 वर्षो से इस पार्टी की सरकार ने पंजाब के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए स्कीमें बनाकर लागू की हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब पंजाबियों का है, यहां पंजाबी ही राज करेंगे तथा बाहरी लोगों के लिए यहां कोई स्थान नही है। इस अवसर पर क्षेत्र जलालाबाद के लोगों के समूह से खचाखच भरे बहुउद्धेश्यीय स्टेडियम में  अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार की गत् 9 वर्षो की उपलब्धियां लोगों से सांझा करते हुये कहा कि सरकार ने आटा-दाल स्कीम, शगुन, पैंशन, भगत पूरन सिंह स्वास्थय बीमा स्कीम, माई भागो विद्या स्कीमें आरंभ की गई हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 250 दवाईयों की दुकानें खोली जा रही हैं जबकि सरकार ने 50 हजार रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋृण किसानों को देने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नवयुवकों के कल्याण के लिए भी विशेष प्रयास किये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 25000 क्लबों को खेल किटें वितरित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार देश की पहली सरकार है जिसने नवयुवकों को खेलों से जोडऩे के लिए यह व्यापक योजना बनाई। इसी प्रकार राज्य में जहां 5 विश्व कबड्डी करवाये गये हैं वहीं नवयुवकों से संबंधित कार्यो पर 510 करोड़ रुपये खर्चे गये हैं। 7 नयें  हॉकी स्टेडियम बनाये गये है और 21 नये मल्टीपरपज़ खेल स्टेडियम बनाये गये हैं जिनमें से दो फाजिल्का जिले में हैं। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के 600 क्लबों को खेल किटें और पंचायतों जिनका समान भेंट करने की योजना की शुरूआत की। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जलालाबाद क्षेत्र में हुये विकास कार्यो की बात करते हुये कहा कि पंजाब सरकार ने गत् 9 वर्षो में क्षेत्र को नमूने का विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।

 उन्होंने नवयुवकों को हुनर प्रशिक्षण प्राप्त करने का संदेश देते हुये कहा कि पंजाब भर में आने वाले दिनों में 250 हुनर प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहें हैं। उन्होंने जलालाबाद में आगामी विश्वकप को फाइनल मैच और समापन समारोह करवाने के साथ-साथ सुहेलेवाला माइनर नहर का निर्माण करवाने का एलान भी किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जलालाबाद में नये अस्पताल कर निर्माण भी लगभग संपूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही यह लोगों को समर्पित किया जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ अन्य के अतिरिक्त स. सतिंदरजीत सिंह मंटा,स. गुरतेज सिंह घुडियाना विधायक बल्लूआणा, प्रमुख सचिव खेल श्री वी.पी. सिंह, उपायुक्त श्रीमती ईशा कालिया, संचालक खेल श्री राहुल गुप्ता, अशोक अनेजा वाइस चेयरमैन पंजाब एग्रो, शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष स. गुरपाल सिंह ग्रेवाल, जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रेम विलेचा,  जत्थेदार सूबा सिंह डबवाला कलां, स. देविंदर सिंह बब्बल, अध्यक्ष स. लखविंदर सिंह रोहीवाल आदि उपसिथत थे।