5 Dariya News

रैली की सभी तैयारियां पूरी, इतिहास रचेगी इनेलो की करनाल रैली : दुष्यंत चौटाला

इनेलो नेताओं ने प्रदेश के सभी हल्कों का दौरा कर रैली को लेकर लोगों को दिया न्यौता

5 Dariya News

घरौंडा 22-Sep-2016

इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सासंद दुष्यंत चौटाला ने आज घरौंडा हल्के के अनेक गांवों का दौरा कर लोगों को करनाल रैली का न्यौता दिया। इनेलो सांसद ने कहा कि 25 सितंबर को करनाल में होने वाली इनेलो की सम्मान दिवस एवं सद्भावना रैली की सभी तैयारियां पूरी हा ेगई हैं और रैली एक नया इतिहास रचेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान सहित अनेक नेता भी उनके साथ थे। इधर, इनेलो के जिला जींद के प्रधान कलीराम पटवारी ने कहा किइस रैली में अकेले जींद हलके से 30 हजार से अधिक लोग जाएंगे। पटवारी ने कहा कि यह रैली भाईचारे की मिसाल भी कायम करेगी। इस रैली में सभी जातियों के लोग भाग लेकर जननायक ताऊ देवीलाल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

इसी बीच सिरसा में इनेलो नेता जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि 25 सितंबर को इनेलो की ओर से करनाल में ताऊ देवीलाल की जयंती पर आयोजित की जाने वाली सद्भावना रैली की तमाम तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और यह रैली ऐतिहासिक होगी। जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इस रैली में सिरसा जिले से सबसे अधिक भागेदारी होगी। फतेहाबाद में इनेलो के जिला प्रधान बलविन्द्र सिंह कैरों ने कहा कि करनाल रैली को लेकर हलके के लोगों में भारी उत्साह है। ग्रामीण दौरों से यह बात साफ निकलकर आई है कि जननायक ताऊ देवीलाल आज भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए इनेलो नेताओं का अभियान जोरों पर है। लोगों के घर-घर जाकर उनको रैली के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। हिसार में इनेलो हलका अध्यक्ष सजन लावट ने शहर में करनाल रैली को लेकर जन संपर्क अभियान दौरान कहा कि करनाल में होने वाले सद्भावना सम्मान दिवस समारोह को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह है। इस मौके पर अमित ग्रोवर, राज कुमार राडा, देवेंद्र सैनी, उदयवीर सैनी, ऋषि खटकड़, अमन शर्मा व सतीश सोनी, सुशील दुग्गल, ईश्वर सोनी सहित दर्जनों इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने वीरवार को 25 सितंबर को होने वाली सद्भावना सम्मान दिवस रैली का न्यौता दिया गया और कार्यकत्र्ताओं के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचने को लेकर रणनीति भी बनाई।