सरकार छात्र संघ चुनाव को लेकर कर रही है गुमराह- दिग्विजय चौटाला
5 Dariya News
भिवानी 21-Sep-2016
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सरकार पर गर्जते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ने एक बार फिर छात्र संघ चुनावों के नाम पर छात्रों को गुमराह किया है, लेकिन इनसो छात्र संघ चुनावों के लिए सरकार के झुकने तक आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होने पीएम मोदी से पाक के खिलाफ कङी कार्रवाई करने की मांग की। दिग्विजय चौटाला बुधवार को इनसो की कॉलेज यात्रा के तहत राजकीय महाविद्यालय भिवानी में छात्रों की बैठक लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर सैंकङों छात्रों ने उनका स्वागत करते हुए उनको हर संघर्ष में साथ देने का वादा किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 1996 में बंसीलाल की सरकार में तत्कालीन व वर्तमान शिक्षा मंत्री ने बंद किए और इनसो के दबाब में सरकार छात्र संघ चुनाव करने की घोषणा की। उन्होने कहा कि घोषणा के बाद चुनाव तो दूर आज तक नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया। उन्होने कहा कि चुनाव करवाने के लिए इनलो व इनसो सङक से संसद तक आंदोलन करेगी। उन्होने कहा कि आज आपातकाल जैसे हातल हो चुके हैं और हरियाणा अपराध के मामले में देश में छठे नंबर पर आ चुका है। दिग्विजय चौटाला ने बताया कि शिक्षा मंत्री की फितरत झूठ बोलने की है। उन्होने कहा कि वे छात्र संघ चुनावों के लिए बङा आंदोलन करेंगे और इसके लिए छात्रों का सहयोग मांग रहे हैं।
दिग्विजय ने कहा कि जब तक ये चुनाव नहीं होंगे तब तक उनकी कॉलेज यात्रा जारी रहेगी और सरकार झुकने तक आंदोलन जारी रहेगी। दादरी को जिला बनाने पर उन्होंने कहा कि इस जिले में जरुरत के मुताबिक ही क्षेत्र को जोङा जाए। इस अवसर पर मनीष छिल्लर, मंदीप सुई, अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, राजू मेहरा, सुरेंद्र राठी, मंदीप घणघस, सुनील बिड़ोला, दीपक चौधरी, अमित कादमा, राहूल शर्मा, आशिष नीमड़ी, बल्लू बामला, अजय दलाल, रोहित मोगली, सेंडी चौधरी, सचिन जताई, विवेक खयालिया, आशिष शर्मा, अनिल भिवानी, अशोक शर्मा, अमन भिवानी, यशवीर घणघस, भोलू धनाना, विकास राव, फोर्ड़ धनाना, अमित घणघस, सेठी धनाना, संदीप घणघस, हरजीत चाहर सहित अनेक इनसो व युवा इनेलो कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।दिग्विजय सिंह चौटाला ने जम्मू के उङ़ी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले पर कहा कि पीएम मोदी कहते थे कि वो पाक को आतंकी हमले पर लव लेटर नहीं बल्कि उसी की भाषा में समझाऐंगे, लेकिन आज भाजपा सरकार को देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटने से ही फुर्सत नहीं है। इनसो नेता ने उपस्थित नौजवानों के साथ शहीद हुए सैनिकों के श्रद्धांजली देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया और कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा भी केवल भाषणबाजी करती नजर आ रही है। सरकार व राजनैतिक लोगों को क्या पता शहीदों के घर कैसे चलते हैं उन्होंने कहा कि जिस मां का लाल, जिस बहन का भाई, जिस बेटी-बेटे का पिता व जिस का पति शहीद हुआ है। उन सभी को इनसो सलाम करते हुए भगवान से परिवार को मानसिक मजबूति देने की प्रार्थना करता है।