5 Dariya News

पंजाब में सत्ता प्राप्ति की लालसा कारण आप आदमी पार्टी ने दिल्ली निवासियों के साथ धोखा किया- सुखबीर सिंह बादल

नवजोत सिद्धू वाले सियासी फ्रंट के साथ कोई अंतर नहीं पड़ेगा, सीमावर्ती क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए 700 करोड़ रूपए खर्चे

5 Dariya News

जलालाबाद 21-Sep-2016

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री स़ुखबीर सिंह बादल ने आज आम आदमी पार्टी की स त निंदा करते कहा कि पंजाब में सत्ता प्राप्ति की लालसा कारण आप ने दिल्ली निवासियों से धोखा किया है और पार्टी पूरी तरह से अपनी जि मेवारी से भाग गई है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं ने दिल्ली के लोगों को पूरी तरह से विसार दिया है और राजधानी इस समय विकास पक्ष से पिछड़ चुकी है तथा दिल्ली सरकार लोगों की आशाओं पर थोड़ा भी खरी नहीं उतरी।

जलालाबाद क्षेत्र के गांवों के संगत दर्शन दौरान उपमु यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नवजोत सिद्धू के सियासी फ्रंट या अवाज़-ए-पंजाब से कोई अंतर नहीं पड़ेगा और पंजाब की सियासत में सिद्धू का कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ सरकार लगातार तीसरी बार भी पंजाब में सेवा संभालेंगी।इससे पूर्व जलालाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों के संगत दर्शन के दौरान स.बादल ने विकास ग्रांटें जारी की और कई गांवों में सी सी फलोरिंग के कार्य का उद्घाटन भी किया। उन्होंने गांवों को धर्मशालाएं, खेल स्टेडियमों, तालाबों के किनारों को पक्का करने के  िलए, समरसीबलों, जिम तथा खेल सामान के लिए विशेष ग्रांटें भी जारी की। उन्होंने गांव चक्क मानेवाला में गौशाला के नवीनीकरण का उद्घाटन भी किया और गौशाला के लिए विशेषतौर पर 10 लाख रूपए की ग्रांट देने का एलान किया।

विकास कार्यों की बात करते सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि स्वतंत्रता से लेकर अब तक अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार ने गत् नौ वर्षों में मिसाली विकास कार्य करवाए हैं तथा पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों का विशेषतौर पर ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के सर्वपक्षीय विकास के लिए गत् वर्षों के दौरान 700 करोड़ रूपए से अधिक राशि खर्च की जा चुकी है। अधिक जानकारी देते हुए  उन्होंने बताया कि पंजाब को विकास पक्ष से अग्रणीय राज्य बनाने के लिए जहां अकाली भाजपा सरकार ने राज्य को अतिरिक्त बिजली वाला बनाया वहीं ही सडक़ीय नेटवर्क ने भी चमत्कारी परिवर्तन लाए गए। उन्होंने बताया कि सभी कल्याण स्कीमें जैसे कि आटा-दाल स्कीम, एस सी बी सी परिवारों को 200 यूनिट नि:शुल्क बिजली, किसानों और व्यापारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना, स्कूली लड़कियों को नि:शुल्क साइकिल, पेंशन स्कीम, किसानों को नि:शुल्क बिजली, शगुन स्कीम आदि अकाली -भाजपा सरकार की ही देन है।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त विधायक गुरतेज सिंह घुडियाणा, उपमु यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव मनवेश़ सिंह सिद्धू,  उपमु यमंत्री के ओ एस डी सतिन्द्रजीत सिंह मंटा, उपायुक्त ईशा कालिया, एस एस पी नरेन्द्र भार्गव, अकाली दल देहाती फाजिल्का के प्रधान गुरपाल सिंह ग्रेवाल,  चेयरमैन बेैंकफिनको ओम प्रकाश क बोज के अतिरिक्त प्रमुख अकाली नेता तथा अधिकारी उपस्थित थे।