5 Dariya News

नरेंद्र मोदी के नहीं, अंबेडकर की राह पर चलूंगा : कन्हैया कुमार

5 Dariya News

लखनऊ 18-Sep-2016

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने यहां रविवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में आने वाले नहीं हैं। वह मोदी के नहीं, अंबेडकर के रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर जमकर कटाक्ष किया।चारबाग स्थित रवींद्रालय में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि एक चाय वाले के प्रधानमंत्री बनने से सभी चाय वालों का कल्याण नहीं हो जाएगा। 

कल्याण तभी होगा, जब मोदी बोलेंगे कम और नेक नीयत से काम करेंगे। सुनेंगे ज्यादा और सुनाएंगे कम। उन्होंने कहा, "हम किसी भी कीमत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में आने वाले नहीं हैं। हम मोदी के नहीं, अंबेडकर के रास्ते पर चलेंगे। भले ही हमें इसकी कितनी ही बड़ी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। अब हमारी राह जूता और टमाटर फेंकने से नहीं थमेगी।"केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कन्हैया ने कहा, "स्मृति ईरानी जैसे लोग चेहरा दिखाकर लोगों को ठग लेते हैं। स्मृति का चेहरा तो ठीक है, नीयत ठीक नहीं है।"