5 Dariya News

भरत सरकार पाकिस्तान को दे मुहंतोड़ जवाब- नरेंद्र अरोड़ा

उरी में आंतकवादी हमले के रोष में फूंका पाकिस्तान का पुतला

5 Dariya News

घरौण्डा 18-Sep-2016

प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के नेतृत्व में करनाल की सामाजिक संस्थाओं ने कमेटी चौंक पर जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित आर्मी हेडक्वॉर्टर पर आंतकवादियों द्वारा किए गए हमले के रोष स्वरूप पकिस्तान का पुतला फूंका। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में सेंकडो देशभक्त लोग कमेटी चौंक पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का पुतला जलाया। उपस्थितजनो ने 2 मिनट का मौन रखकर उरी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि  कब तक देश के रक्षको का खून बहता रहेगा, पाकिस्तान के आंतकवादियों द्वारा उरी में किए गए हमले में 17 सैनिक जवानों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। भारत सरकार  पकिस्तान को सबक सिखाए। 

उन्होंने कहा कि आंतकवाद पर कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आंतकवाद पुरे विश्व की समस्या है जिसे जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।  पूरा विश्व एकजुट होकर आंतकवाद के खिलाफ लड़े। उन्होंने कहा कि राजनितिक पार्टियां आंतकवाद पर राजनीती न करें और सभी पार्टियां भी इस मुद्दे पर होकर पकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दें। अरोड़ा ने कहा पकिस्तान द्वारा किया गया ये सबसे बड़ा हमला साबित हुआ है । पाकिस्तान द्वारा आर्मी हेडक्वाटर पर किए बड़े आंतकवादी हमले का जवाब देना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर इसका बदला नहीं लिया गया तो कौन माँ अपने बच्चे को सीमा पर भेजेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन कुमार भट्ट, सुरेंद्र पहलवान, नसीब सिंह, कांता शर्मा, निर्मल फुले, शाम लाल काम्बोज, तारा चन्द सैनी, अमित ठाकुर , अमन लबाना, सुलतान सिंह, सुखविंदर सिंह, जय प्रकाश काम्बोज, विनोद काम्बोज, सुरेश पाल अधिवक्ता, अश्वनी काम्बोज आदि उपस्थित थे।