एस पी पी तहत कनाडा में पढऩने के अवसरों बारे वेस्ट हाईलेंडर ने आयोजित किया सैमिनार
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 17-Sep-2016
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित इमीग्रेशन कंपनी वेस्ट हाईलेंडर द्वारा मोहाली में कनाडा जाकर पढ़ाई करने के अवसरों व विधियों बारे जानकारी भरपूर सैमिनार आयोजित किया। इस सैमिनार में लगभग 130 लोगों ने भाग लेते हुए कनाडा में कोर्स ग्रेजुएट व मशहूर सलाहकार परविन्द्र कौर से कनाडा जाकर पढ़ाई करने संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की। परविन्द्र कौर ने अपने संबोधन में बताया कि कनाडा जाकर पढ़ाई करने व पक्के तौर पर वहां बसने की इच्छा रखने वाले छात्रों को कनाडा संबंधी सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी गलती भी आगे जाकर बड़ी मुसिबत पैदा करती है। उन्होंने बताया कि एस पी पी तहत आवेदन करने के कई लाभ हैं जैसे कि वीजा एप्लीकेशन जलदी लग जाती है। अधिक दस्तावूजों की जरुरत नहीं पड़ती और सही तरीके से दाखिला व योग्यता मापदंडां के तहत अप्लाई हो जाता है।
उन्होंने बताया कि छात्रों को विभिन्न तौर पर एस पी पी तहत अप्लाई नहीं करना पड़ता हालांकि जब वे कालेज में अप्लाई करते हैं तो उनकी एप्लीकेशन अगर एस पी पी के मापदंडों पर खरी उतरती है तो वे इस प्रोग्राम के माध्यम से अप्लाई हो जाते हैं।। उन्होंने आगे बताया कि 10+2 के छात्रों को आईलेटस में कम से कम 6 बैंड होना जरूरी है और किसी भी माडयूल में 6 बैंड से कम अंक नहीं होने चाहिए।इस दौरान वेस्ट हाईलेंडर गु्रप के माहिर काउंसलरों ने सैमिनार में आए छात्रों को विभिन्न मशहूर कालेजों व युनिवसिर्टियों बारे जानकारी दी और वहां जरूरी योग्यता के बारे में बताया। वेस्ट हाईलेेंडर गत 15 वर्षों से छात्रों को विदेश में जाकर पढ़ाई के सपने को साकार करने में मदद कर रही है। जबकि परविन्द्र कौर ने एजुकेशन एजेंट का टेस्ट पास किया है और वे कनाडा कोर्स गे्रजुएट हैं। इसके अलावा वेस्ट हाईलेंडर गु्रप आई केयर कनाडा का भी सदस्य है।