5 Dariya News

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया हिन्दी दिवस, देश की राष्ट्रभाषा के गौरवमय इतिहास बारे छात्रों को दी जानकारी

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 14-Sep-2016

ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले हिन्दी दिवस को समर्पित एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को हिन्दी भाषा के गौरवमय इतिहास से अवगत करवाते हुए हिन्दी भाषा के जन्म व उसके विकास के सफर बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा छात्रों में हिन्दी कहानी, हिन्दी कविता व दोहे के मुकाबले भी करवाए गए। जिसमें छात्रों ने हिन्दी भाषा के लेखकों व कवियों की लिखतों का विस्तारपूर्वक उच्चारण किया गया। इस अवसर पर अध्यापकों ने भी हिन्दी भाषा में लिखे पुरातन ग्रंथ व उन्हें लिखने के इतिहास संबंधी जानकारी भी छात्रों के साथ शेयर की।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी देश की राष्ट्र भाषा है, जो भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कौम की विरास्त वहां की संस्कृति व भाषा होती है। इसलिए हिन्दी भाषा देश का गौरव है जो हमें भारतवासी होने के गौरव के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान देता है। अंत में प्रिंसीपल घुम्मण द्वारा विजयी छात्रों को इनाम तकसीम किए गए।