पूर्व डीजीपी ने भिवानी, गुडग़ांव व रेवाड़ी का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों को किया संबोधित
करनाल रैली की तैयारियों का लिया जायजा, लोगों से भारी संख्या में करनाल पंहुचने का किया आग्रह
5 Dariya News
भिवानी 13-Sep-2016
हरियाणा के पूर्व डीजीपी व इनेलो के वरिष्ठ नेता डा. एमएस मलिक ने आज भिवानी, गुडग़ांव व रेवाड़ी सहित अनेक जिलों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित किया और करनाल रैली की तैयारियों का जायजा लेने के साथ-साथ लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पंहुचने का आग्रह किया। डा. एमएस मलिक ने कहा कि आज हरियाणा में दलितों, महिलाओं, किसानों व पिछड़ों के हकों को सरेआम टारगेट किया जा रहा है। प्रदेश में इनेलो तो 36 बिरादरी की बात करती है लेकिन भाजपा सरकार भाईचारे को तोडने में लगी हुई है। प्रदेश के भाईचारे को बनाए रखने के लिए तथा इन सभी की भलाई के लिए संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर व जननायक चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए करनाल की धरती पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। महेंद्र सिंह मलिक ने भिवानी में आज कहा कि 25 सितंबर को करनाल में जननायक चौधरी देवीलाल के 103वें जन्मदिवस पर विशाल सदभावना सम्मान दिवस का आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक होगा। जिसमें तीसरे मोर्चे के अनेक कद्दावर नेता जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रधान सुनील लांबा, धर्मपाल ओबरा, कुलवंत कोंटिया, जगदीश धनाना, बलदेव घणघस, निर्मला सर्राफ, मनमोहन भुरटाना, ईश्वर बैरागी,महेंद्र शास्त्री, रविंद्र पटौदी, जितेंद्र शर्मा, रामनिवास मिर्च, गजेंद्र मंढोली, कैलाश पालड़ी, राजबीर तालू, राजू मेहरा, मनदीप सुई, रामू डोहकी, संदीप कोंटिया, मनीष छिल्लर, दलीप चेयरमैन, अशोक सिहाग, सुरज मलिक, कमलजीत यादव, भोम सिंह, सुरजभान एसडीओ, हरजीत चाहर, मनदीप घणघस, मोहन सिंह, वीरभान, बबलू कोंटिया, वजीर मान समेत अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे।इसी बीच भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. एमएस मलिक ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 3 महिलाओं का बलात्कार, 280 चोरी, 12 दुर्घटनाएं होती हैं। जोकि भाजपा सरकार के सुशासन के नारे को कुशासन में बदल रहा है। उन्होंने कहा कि आज 144 शिकायतें आती हैं, जिसमें से केवल 11 फीसदी शिकायतें ही दर्ज हो पाती हैं। महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों के सवाल पर मलिक ने कहा कि 21 जिलों में भाजपा ने महिला पुलिस थाने खोले लेकिन महिलाओं के ऊपर 24 फीसदी अपराध और बढ़ गए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर उन्होंने कहा कि 80 फीसदी किसानों ने बीमा योजना को सिरे से नकार दिया। 65 हजार किसान प्रतिवर्ष मजबूर होकर आत्महत्या करते हैं। खेल नीति पर उन्होंने कहा कि 1999 में तत्कालीन इनेलो सरकार ने प्रदेश में करोड़ों के पुरस्कार व ग्रामीण स्तर पर स्टेडियमों का निर्माण करवाकर खेल नीति को बढ़ावा दिया था, लेकिन पिछली कांग्रेस व अब भाजपा सरकार के जमीनी स्तर पर काम न करके खिलाडिय़ों का बेड़ा गर्क कर दिया। करनाल रैली का निमंत्रण देने गुडगाँव पहुचे डा. एमएस मलिक ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा ये रैली इनेलो की अब तक की हुई सभी रैलीयों का रिकॉर्ड तोडक़र एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने बताया की हर साल सम्मान दिवस रैली को हम सभी एक त्यौहार की भांति मानते है। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत ने कहा आगामी 17 सितम्बर को गुडगाँव जि़ले के चारो हलको की कार्यकता मीटिंग लेकर सभी कार्यकताओ को रैली की जि़मेदारियो से अवगत करेंगे। उन्होंने कहा की गुडगाँव जि़ले से हर साल की तरह हज़ारो की संख्या में गाडिय़ों का एक बहुत बड़ा काफिला करनाल रैली में पहुचेगा।
इस अवसर पर रमेश दहिया, शैलेश खटाणा, शमशेर कटारिया, रिशीराज राणा, महेश चौहान, दलबीर धनखड़, कपिल त्यागी, शशी धारीवाल, चंरण सिंह देवा, नरेश सेहरावत, सकील अहमद नरेश घनघस, गौरव छोक्कर, संजय नूहानी, पवन धनकोट, जितेंद्र पंवार, प्रदीप जाखड़, अमन अलम्मदी व अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।रेवाड़ी में डा. एमएस मलिक नेे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस रेली के बाद बदलाव की ऐसी लहर चलेगी जिसमे बीजेपी व कांग्रेस धवस्त हो जायेगी ! इस रेली में देश की विभिन्न पार्टीयो के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे! इनेलो नेता ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की बीजेपी सरकार हर तरह से फ़ेल है । बीजेपी राज में कानून व्यवस्था बिल्कुल अस्त व्यस्त है, अपराधियो को किसी का डर नही और खुल्ले आम अपराध करके चले जाते है। इस अवसर पर जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव, राम किशन छिल्लर, हरीश झाबुवा, सुभाष गर्ग, टेक चन्द सैनी, राजबीर कालुवास, वरुण गाँधी, विनय यादव पार्षद, एडवोकेट रजवन्त सिंह डहीनवाल, जीतू डोहकी, धर्मपाल देशवाल, संदीप टुमना, संजीव यादव, सत्तू गुरावड़ा,, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।