5 Dariya News

इनेलो ने विज के महिलाओं के प्रति दिए ब्यान को बेहद शर्मनाक व आपत्तिजनक बताया

कहा, मंत्री तुरंत अपना ब्यान वापिस लें और महिलाओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे

5 Dariya News

चंडीगढ़ 12-Sep-2016

इनेलो विधायक दल के उपनेता व हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू ने प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा रोहतक में पंजाब की महिलाओं के बारे दिए ब्यान आम आदमी पार्टी से बच कर रहें  पंजाब की महिलाएं को बेहद घटिया, बेहूदा, शर्मनाक, आपत्तिजनक व पंजाबी महिलाओं को समाजिक तौर पर अपमानित करने वाला और सरकार में बैठे एक वरिष्ठ मंत्री का गैर जिम्मेदराना ब्यान करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अनिल विज से तुरंत माफी मांगने और अपना ब्यान वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को शायद पंजाब व पंजाब की बहादुर महिलाओं के इतिहास बारे कोई जानकारी नही है जो कि पुरुषों के साथ बराबर रहकर अपनी रक्षा करने में सक्षम होने के साथ साथ औरों की भी रक्षा करना भली भांति जानती हैं ।

 पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि सिख महिलाओं का इतिहास दृढ़ता और हौंसले से भरपूर रहा है, जिनमे माता गुजर कौर, बीबी दीप कौर जिन्होंने सैंकड़ो मुगलों का कत्ल कर अपनी और हजारों महिलाओं की रक्षा की, बीबी गुरशरण कौर जिन्होंने हजारों मुगलों को मौत के घाट उतारकर साहिबजादों का अंतिम संस्कार किया था, माता भाग कौर जिन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी की अगुवाई में दमदमा साहिब में बहादुरी से जंग लड़ी थी और उनकी वीरता के किस्से न सिर्फ दुश्मन की जुबान पर थे और जंगे-मैदान में उनकी बहादुरी के सामने दुश्मन भी थर-थर कांपा करते थे। उन्होंने कहा कि सिख महिलाओं का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है जिन्होंने यातनायें सहते हुए छोटे छोटे बच्चों के टुकड़े अपने झौली में डलवाये और बेहद बहादुरी व दृढ़ता से दुशमनों का हमेशा डट कर मुकाबला किया। इनेलो विधायक दल के उपनेता व पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के पंजाब की महिलाओं के प्रति ब्यान की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब की महिलाओं से सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगने और अपना ब्यान तुरंत वापस लेने की मांग की है।